मथुरा…. 2021 में मथुरा में अपराध….लूट की वारदातों से थर्राया मथुरा

2020 के मुकाबले 2021 में हत्या, रेप और डकैती की वारदात हुई कम, लूट की वारदातों से थर्राया मथुरा

वर्ष 2021 गुजर गया। लेकिन गुज़रा हुआ यह साल अपराध के नजरिया से बहुत कुछ दिखा गया। इस वर्ष जहां 7 करोड़ से ज्यादा के मोबाइल लूट की वारदात हुई तो यमुना एक्सप्रेस वे पर दो बच्चे और एक महिला की हत्या से मथुरा ही नहीं बल्कि आसपास के प्रदेशों तक में सनसनी फैल गयी। हालांकि वर्ष 2020 के मुकाबले 2021 में हत्या , बलात्कार और डकैती की वारदातों में कमी आई।

2021 में एक्सप्रेस वे पर हुई हत्या तो नेशनल हाइवे पर हुई लूट

वर्ष 2021 पुलिस के लिए उतार चढ़ाव भरा रहा। इस वर्ष जहां एक्सप्रेस वे पर 2 नबंवर को 2 बच्चों के शव मिले वहीं दो दिन बाद थाना बलदेव क्षेत्र में महिला का शव मिला। लेकिन इनका खुलासा तो दूर पुलिस शिनाख़्त भी नहीं कर पाई। इधर दिल्ली कोलकाता नेशनल हाइवे पर भी बदमाशों ने 7 करोड़ से ज्यादा के ओप्पो कम्पनी के मोबाइल फ़ोन लेकर जा रहे कंटेनर को लूट लिया। इससे कुछ महीने पहले थाना फरह क्षेत्र में बदमाशों ने पुलिस को चुनौती देते हुए 1 करोड़ से ज्यादा कीमत की एलईडी टीवी लेकर जा रहे कंटेनर को लूट लिया था। लूट की इन वारदातों का खुलासा करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को वारदातों के खुलासे के लिए मथुरा के आसपास के जनपद ही नहीं बल्कि आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों की खाख छाननी पड़ी थी। इसी तरह 16 अगस्त को शहर के बीच स्टेट बैंक चौराहा के पास पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर व्यापारी से एक करोड़ 5 लाख की लूट ने भी पुलिस की खूब फजियत कराई थी।

एक करोड़ 5 लाख की लूट के मामले में जानकारी करती पुलिस ( फाइल फोटो)
एक करोड़ 5 लाख की लूट के मामले में जानकारी करती पुलिस ( फाइल फोटो)

वारदातें हुई तो खुलासे भी हुए

मथुरा में वारदातें तो हुई लेकिन खुलासे भी किये। कुछ समय तो मथुरा पुलिस के लिए ऐसे गुजरा जैसे पुलिस एक वारदात का खुलासा करती उससे पहले दूसरी हो जाती। पुलिस ने ज्यादातर वारदातों का खुलासा किया लेकिन एक्सप्रेस वे पर मिले 2 बच्चों और एक महिला के शव के मामले में सफलता नहीं मिल सकी। इस मामले में पुलिस ने मथुरा से लेकर पंजाब और राजस्थान तक कि खाक छानी लेकिन खुलासा तो दूर शवों की शिनाख्त भी नहीं हो सकी।

2020 और 2021 में यह रहा तुलनात्मक अपराध

वारदात वर्ष 2021 वर्ष 2020
हत्या 71 87
सरोस मानव वध 10 11
हत्या का प्रयास 148 152
रेप 56 62
डकैती 10 12
लूट 98 51
नकबजनी 142 185
वाहन चोरी 982 715
अपहरण 208 127
पॉक्सो एक्ट 152 164

वहीं पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 7 आरोपियों की 75 लाख 82 हजार 660 रुपये कीमत की सम्पत्ति जब्त की। इसके अलावा 121 आरोपियों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया। 792 आरोपी आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किये तो 144892 वाहनों के चालान भी किये। शराब माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 62986 लीटर शराब बरामद की वहीं 58 इनामी अपराधियों पर कार्यवाही की।

एसएसपी बोले- 2021 रहा चैलेंज भरा

2020 के मुकाबले 2021 में भले ही हत्या ,बलात्कार और डकैती के मामले कम रहे हों लेकिन लूट ,वाहन चोरी और अपहरण जैसे मामलों में बढ़ोत्तरी भी हुई। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया की 2021 में कई चैलेंज आये लेकिन टीम वर्क के जरिये उनका सामना किया। इस वर्ष कोविड की दूसरी लहर के दौरान भी पुलिस मुस्तैद रही। उन्होंने बताया की 2022 में वह और उनकी टीम नए अनुभव के साथ काम करेगी और अपराधों पर अंकुश लगाने का प्रयास करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *