2022 में योगी-अखिलेश-माया के सितारे क्या कहते हैं ….. सरकार किसकी, ये जनता तय करेगी, लेकिन ग्रह-नक्षत्र CM आदित्यनाथ के साथ

साल 2022 शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में यह चुनावी साल है। ऐसे में, राज नेताओं के सितारे क्या कहते हैं, यह हमने 3 नामचीन ज्योतिषाचार्यों से जाना। योगी आदित्यनाथ के ग्रह नक्षत्र सत्ता का प्रबल योग दिखा रहे हैं, जबकि अखिलेश यादव के ग्रह नक्षत्र योगी के मुकाबले कुछ कमजोर जरूर हैं, लेकिन वह कांटे की टक्कर देंगे। वहीं, मायावती के ग्रहों की चाल भी ठीक है। प्रियंका गांधी के सितारे बता रहे हैं कि उनका प्रदर्शन अगले 4 साल तक काम आएगा।

चित्रकूट के जगतगुरु रामभद्राचार्य ने योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनना बताया है। वहीं, ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा (उज्जैन) ने कुंडलियों का अध्ययन करके योगी को फिर से सत्ता सुख तो अखिलेश के लिए संघर्ष बताया है। जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला के पुत्र नस्तूर दारूवाला ने मोदी के ग्रहों नक्षत्रों के मजबूत होने की वजह से योगी का भविष्य उज्जवल होना बताया है।

जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला के पुत्र नस्तूर दारूवाला।
जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला के पुत्र नस्तूर दारूवाला।

सबसे पहले जानते हैं, क्या कहते हैं जाने-माने ज्योतिषी बेजन दारूवाला के पुत्र नस्तूर दारूवाला

 

आइए जानते हैं, क्या कहते हैं उज्जैन के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा

उज्जैन के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा।
उज्जैन के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित मनीष शर्मा।

राजनेताओं के लिए कैसा रहेगा साल

1. योगी आदित्यनाथ
जन्म 5 जून 1972 को पौढ़ी में हुआ था। उनकी जन्म राशि कुंभ है। उनको वर्तमान में शनि की साढ़े-साती चल रही है। केतु की महादशा में चंद्र का अंतर चल रहा है। केतु चंद्र की राशि में ही है। नवांश में भी केतु, चंद्र की राशि में सूर्य, बुध एवं गुरु के साथ स्थित है। यह प्रबल योग है।

2. अखिलेश यादव
राशि मिथुन है। उनको भी केतु की महादशा में सूर्य का अंतर चल रहा है। मिथुन में शनि का ढैय्या चल रहा है। केतु मिथुन राशि में सूर्य, चंद्र एवं शनि के साथ गोचर कर रहा है। नवांश में केतु सूर्य के साथ कुंभ राशि में है। यह एक सामान्य सा समय है।

3. प्रियंका गांधी
राशि वृश्चिक है। इसके स्वामी मंगल हैं। शुक्र की महादशा में गुरु का अंतर है। शुक्र कुंभ राशि में है। इससे उन्हें चुनावों में थोड़ा लाभ हो सकता है।

क्या कहती है कुंडली
1. योगी आदित्यनाथ

दोबारा मुख्यमंत्री बनने के योग केतु की महादशा में चंद्र के प्रत्यंतर के कारण बन रहे हैं। केतु कर्क राशि में गोचर हो रहा है। यह उनके लिए अच्छे परिणाम दिलाने वाला हो सकता है।

2. अखिलेश यादव
चुनाव में नुकसान हो सकता है। केतु में सूर्य की प्रत्यंतर एवं शनि का ढैय्या उनके लिए लाभकारी नही है। नीतियां ठीक नहीं होने से नुकसान होगा।

3. प्रियंका गांधी
उनकी कुंडली में चंद्र के प्रबल होने के कारण एवं शुक्र की महादशा से पिछले चुनाव से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करने में सफल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *