भारत का रिकॉर्ड एक्सपोर्ट …. 9 महीनों में एक्सपोर्ट 300 अरब डॉलर के पार, गोयल बोले- 400 अरब डॉलर टारगेट के रास्ते पर भारत
भारत ने इतिहास में पहली बार दिसंबर में 37.29 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया। सालाना आधार पर ये 37% की बढ़ोतरी है। दिसंबर 2020 में भारत ने 27.22 अरब डॉलर का एक्सपोर्ट किया था। 9 महीनों में भारत का एक्सपोर्ट 300 अरब डॉलर को पार कर चुका है।
![](http://agritpatrika.com/wp-content/uploads/2022/01/Inked2021-2_1641267004_LI-300x225.jpg)
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, भारत 2021-22 में 400 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट टारगेट को हासिल करने के रास्ते पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने लगभग हर सेक्टर में ग्रोथ देखी है। सेक्टर-वाइज एक्सपोर्ट देखें तो, इंजीनियरिंग गुड्स के एक्सपोर्ट में 37%, जेम्स एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट में 16%, रेडीमेड कपड़ों में 22% और इलेक्ट्रॉनिक्स में 33% की बढ़ोतरी हुई है।
अप्रैल-दिसंबर 2020 से 48.85% ज्यादा एक्सपोर्ट
अप्रैल-दिसंबर 2021 में भारत ने 299.74 अरब डॉलर एक्सपोर्ट किया, जो अप्रैल-दिसंबर 2020 में 201.37 अरब डॉलर से 48.85% ज्यादा है। अप्रैल-दिसंबर 2019 में ये 238.27 अरब डॉलर था। इससे तुलना करने पर ये 25.80% की बढ़ोतरी है।
![](http://agritpatrika.com/wp-content/uploads/2022/01/Inked3729-2_1641267020_LI-300x225.jpg)
दिसंबर में भारत का इंपोर्ट 59.27 अरब डॉलर
दिसंबर 2021 में भारत का इंपोर्ट 59.27 अरब डॉलर था, जो दिसंबर 2020 में 42.93 अरब डॉलर से 38.06% की बढ़ोतरी है। दिसंबर 2019 में ये 39.59 अरब डॉलर था। इससे तुलना करने पर ये 49.7% की बढ़ोतरी है।
अप्रैल-दिसंबर 2020 से 69.27% ज्यादा इंपोर्ट
अप्रैल-दिसंबर 2021 में भारत का इंपोर्ट 443.71 अरब डॉलर था, जो अप्रैल-दिसंबर 2020 में 262.13 अरब डॉलर की तुलना में 69.27% की बढ़ोतरी है। वहीं अप्रैल-दिसंबर 2019 में इंपोर्ट 364.18 अरब डॉलर था। इससे तुलना करने पर बढ़ोतरी 21.84% की है।
व्यापार घाटा 21.99 अरब डॉलर
दिसंबर 2021 में व्यापार घाटा 21.99 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-दिसंबर 2021 के दौरान यह 143.97 अरब डॉलर रहा।