BJP का गढ़ रही है नोएडा विधानसभा सीट …. जीत चाहिए तो बाहरी वर्सेस स्थानीय का समझना होगा समीकरण; अभी पंकज सिंह हैं विधायक

दादरी सीट से अलग होकर 2012 में बनी नोएडा विधानसभा सीट को हमेशा से भाजपा का माना जाता है। इस कारण नोएडा में भाजपा का दबदबा रहा है। यहां के वर्तमान विधायक पंकज सिंह गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं और पार्टी के युवा नेता हैं।

2017 के विधानसभा चुनाव में पंकज सिंह 1 लाख 62 हजार 417 वोट हासिल कर विजयी घोषित हुए थे। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी को 58 हजार 401 वोट ही मिले थे। इस विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रविकांत को 27 हजार 365 वोट मिले थे और उन्हें तीसरे स्थान से ही संतुष्ट होना पड़ा था। कुल 48.56 प्रतिशत वोट डाले गए थे।

इकलौती विधानसभा सीट जहां बाहरी के मुकाबले लोकल वोटर कम
गौतमबुद्धनगर सीट इकलौता विधानसभा क्षेत्र है, जहां बाहरी के मुकाबले लोकल वोटर कम हैं। इस क्षेत्र से लीड वही कैंडिडेट लेगा, जिसका फेवर बाहरी वोटर्स करेंगे। इनमें सभी जातियों के लोग हैं। बाहरी और शहरी वोट का फायदा भाजपा को मिलने के चांस हैं।

नोएडा में 60 फीसदी वोटर बाहरीतो 40 फीसदी स्थानीय
नोएडा विधानसभा का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। यहां की गणितीय राजनीति समझने के लिए इसे दो हिस्सों में बांटना होगा। एक शहर इलाका और दूसरा ग्रामीण इलाका। शहरी इलाके में जहां 60 फीसदी से ज्यादा वोटर बाहरी हैं और 40 फीसदी के आस-पास स्थानीय हैं।

ग्रामीण इलाकों में बाहरी लोगों की संख्या न के बराबर है। 2017 में यहां मतदान प्रतिशत 48.56 रहा। इस सीट की जातीय आंकड़ों की बात करें, तो बाहरी मतदाताओं का कोई जातीय आंकड़ा नहीं है। स्थानीय मतदाताओं में सबसे ज्यादा ठाकुर (क्षत्रिय) मतदाता हैं, उसके बाद गुर्जर और ब्राह्मण मतदाताओं की संख्या है।

नोएडा विधानसभा में ये बने नायक

  • 1997- नवाब सिंह नागर (भाजपा)
  • 2007- सतवीर गुर्जर (बसपा)
  • 2012- डॉ. महेश शर्मा (भाजपा)
  • 2014- बिमला बाथम (भाजपा)
  • 2017- पंकज सिंह (भाजपा)

2017 के आंकड़े

  • कुल निर्वाचन- 5,23,865
  • कुल मतदान- 2,54,408
  • मतदान प्रतिशत-48.56

2017 का विधानसभा चुनाव

उम्मीदवार पार्टी मिले वोट प्रतिशत
पंकज सिंह भाजपा 1,62,417 63.84
सुनील चौधरी सपा 58,401 22.96
रविकांत बसपा 27,365 10.76

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *