आज का चुनावी पोस्टर …. ऐसी फिल्म जिसकी शूटिंग सिर्फ अंधेरी रातों में होती है, आज तक पता नहीं चला कि इसका प्रोड्यूसर कौन है
UP में इस बार ओवैसी की पार्टी का दूसरा चुनाव होगा। हालांकि, 2017 के चुनाव में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा था। अब 5 साल की तैयारी के बाद इस बार वे 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि बसपा के मुस्लिम वोट अपने खाते में लेकर ओवैसी भाजपा को फायदा पहुंचा सकते हैं। 2017 से 2021 के बीच चार राज्यों में उनके चुनावी प्रदर्शन को देखें, तो साफ होता है उनकी उपस्थिति भाजपा के लिए खासी फायदेमंद साबित हुई है। महाराष्ट्र, बिहार में ओवैसी की एंट्री भाजपा को सुकून देने वाली रही है। बिहार में ओवैसी ने RJD को सत्ता में पहुंचने से रोक दिया। वहीं, महाराष्ट्र में NCP और कांग्रेस को करारा झटका दिया। कई बार उनको बीजेपी की बी-टीम कहा जाता है। वह हालांकि ऐसा नहीं मानते हैं न ही अपने चाहने वालों को मानने देते हैं। कुछ लोग उन्हें चालबाज भी कहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि आजतक किसी को नहीं पता कि ओवैसी किससे मिले हुए हैं और किससे नहीं। ये चुनावी पोस्टर उसी बात को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये सिर्फ हंसने के लिए है