नेताजी… Jab we met:शिवराज-कमलनाथ के ठहाकों के फोटो वायरल, धुर विरोधियों की यह ऐसी पहली मुलाकात नहीं; देखिए चर्चित तस्वीरें…

राजनीति में कोई भी स्थायी दुश्मन और दोस्त नहीं होता है। नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते हैं, लेकिन जब मिलते हैं तो पूरी गर्मजोशी के साथ। ऐसा ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ की स्टेट हैंगर पर हुई मुलाकात के दौरान लगा। इसकी तस्वीरें सुर्खियों में हैं। इनकी चर्चा इसलिए भी ज्यादा क्योंकि, शिवराज ने इस दिन पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मिलने का समय नहीं दिया। धुर विरोधी नेताओं की ऐसी मुलाकातों की तस्वीरें अकसर सामने आती रही हैं। देखिए, ऐसी ही कुछ तस्वीरें…

इस मुलाकात का हल्ला मच गया: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ की शुक्रवार को स्टेट हैंगर पर मुलाकात हुई। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस वक्त सीएम हाउस के सामने धरना दे रहे थे।
इस मुलाकात का हल्ला मच गया: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ की शुक्रवार को स्टेट हैंगर पर मुलाकात हुई। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह इस वक्त सीएम हाउस के सामने धरना दे रहे थे।
कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना... 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनी। शिवराज सिंह चौहान 10 साल बाद विपक्ष के नेता बने। ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज और कमलनाथ की यह तस्वीर आज भी चर्चा में रहती है।
कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना… 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार बनी। शिवराज सिंह चौहान 10 साल बाद विपक्ष के नेता बने। ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवराज और कमलनाथ की यह तस्वीर आज भी चर्चा में रहती है।
क्या ख्याल है आपका... मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन कमलनाथ के एक बयान पर काफी बवाल भी हो चुका है, जब उन्होंने कहा था- कुछ दोस्त... भी होते हैं।
क्या ख्याल है आपका… मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं, लेकिन कमलनाथ के एक बयान पर काफी बवाल भी हो चुका है, जब उन्होंने कहा था- कुछ दोस्त… भी होते हैं।
देखिए, हम साथ-साथ हैं... जपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया। बता दें, चंबल की राजनीति में पवैया और सिंधिया धुर विरोधी रहे हैं। इससे पहले वे अरसे तक एक-दूसरे से नहीं मिले।
देखिए, हम साथ-साथ हैं… जपा में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया। बता दें, चंबल की राजनीति में पवैया और सिंधिया धुर विरोधी रहे हैं। इससे पहले वे अरसे तक एक-दूसरे से नहीं मिले।
सियासत की दो धुरी एक साथ... इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी भी करते रहे हैं।
सियासत की दो धुरी एक साथ… इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी भी करते रहे हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और दिग्विजय सिंह की यह तस्वीर अकसर चर्चा में रहती है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और दिग्विजय सिंह की यह तस्वीर अकसर चर्चा में रहती है।
आओ गले लग जाओ... दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और दिग्विजय सिंह एक साथ। भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों गर्मजोशी के साथ मिले थे।
आओ गले लग जाओ… दो पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और दिग्विजय सिंह एक साथ। भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों गर्मजोशी के साथ मिले थे।
इनमें भी तनातनी कम नहीं... इस चित्र में एक-दूसरे के धुर विरोधी पूर्व सीएम दिग्विजय और सांसद प्रज्ञा ठाकुर, बीच में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता। सांसद प्रज्ञा ठाकुर अकसर दिग्विजय के बयानों पर पलटवार करती रहती हैं।
इनमें भी तनातनी कम नहीं… इस चित्र में एक-दूसरे के धुर विरोधी पूर्व सीएम दिग्विजय और सांसद प्रज्ञा ठाकुर, बीच में पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता। सांसद प्रज्ञा ठाकुर अकसर दिग्विजय के बयानों पर पलटवार करती रहती हैं।
मुस्कान निराली, पर मुद्राएं तनातनी वाली... केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व CM कमलनाथ। सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री हैं। सिंधिया के पार्टी छोड़ने से ही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिरी थी।
मुस्कान निराली, पर मुद्राएं तनातनी वाली… केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व CM कमलनाथ। सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री हैं। सिंधिया के पार्टी छोड़ने से ही मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार गिरी थी।
समय देकर नहीं मिल रहे... एक कार्यक्रम में CM शिवराज सिंह चौहान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। उनकी यह मुलाकात, बातचीत और ठहाके काफी चर्चा में रहे। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए। उनका कहना था... सीएम समय देकर नहीं मिल रहे।
समय देकर नहीं मिल रहे… एक कार्यक्रम में CM शिवराज सिंह चौहान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह। उनकी यह मुलाकात, बातचीत और ठहाके काफी चर्चा में रहे। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह धरने पर बैठ गए। उनका कहना था… सीएम समय देकर नहीं मिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *