इटावा में निलंबित राजस्व कर्मी ने आत्मदाह का किया ऐलान …. DM-ADM को बताया भ्रष्टाचार का हीरो, बोला- पैसे लेकर किए गए 61 कलेक्ट्रेट कर्मियों के तबादले

इटावा जिले में निलंबित कलेक्ट्रेट कर्मचारी श्याम राज गुप्ता ने डीएम और एडीएम को लेकर एक पत्र जारी किया है। जिसमें श्याम राज गुप्ता ने डीएम और एडीएम को भ्रष्टाचार का हीरो बताया है। साथ ही आत्मदाह करने की बात कही है।

अंधे कानून की तरह काम कर रहे दोनों अधिकारी

बता दें कि श्याम राज गुप्ता ने पत्र में लिखा कि, ‘अंतिम संदेश, गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को राजस्व परिषद मुख्यालय के सामने आत्मदाह करूंगा। डीएम श्रुति सिंह और एडीएम जय प्रकाश सिंह अंधे कानून की तरह काम कर रहे हैं। 61 कलेक्ट्रेट कर्मियों का तबादला बड़े पैमाने पर धन लेकर किया गया था।

इसकी शिकायत किए जाने पर डीएम और एडीएम ने पिछले वर्ष सितंबर महीने में तबादलों को रद्द किए जाने का भरोसा दिया था। श्याम राज गुप्ता का कहना है कि, इसके बावजूद उसे निलंबित कर दिया गया।

सीएम योगी की छवि खराब कर रहे अधिकारी

पत्र में आगे लिखा, ’26 जनवरी 2022 मेरे और देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। श्याम राज गुप्ता ने डीएम और एडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाकर मुख्यमंत्री की छवि खराब करने वाला अधिकारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *