हिंदुओं के अनुसार नहीं चलोगे, तो रह नहीं पाओगे … अलीगढ़ में राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह बोले- देश में 99 प्रतिशत कन्वर्टेड मुसलमान, जो औरंगजेब के समय बदले

यह हिंदुस्तान है। हिंदुओं के अनुसार नहीं चलोगे, तो देश के बाहर होना पड़ेगा। यह बात दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठा. रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में सपा की महानगर अध्यक्ष रूबीना खानम के हाथ काटने वाले बयान पर कही। उन्होंने कहा कि रूबीना को पागलखाने में भर्ती कराना चाहिए। देश बहुसंख्यकों के आधार पर चलेगा, न कि इनके आधार पर। वह हाथ काटने की बात कर रही हैं। यह किसी को हाथ भी लगा देंगी, तो यहां का कानून उन्हें सख्त सजा देगा।

औरंगजेब के समय में हुए कन्वर्टेड

ठा. रघुराज सिंह ने रूबीना को लेकर कहा कि तुम सब कन्वर्टेड मुसलमान हो। देश के 99 प्रतिशत मुसलमान कन्वर्टेड हैं। यह सभी हिंदू से माइग्रेट हुए हैं, जो औरंगजेब के समय लालच में धर्म परिवर्तन कर बैठे हैं। मगर, इस्लाम में भी लोग खुश नहीं हैं, क्योंकि वहां पर ऐसे रखा जाता है, जैसे लोगों को जेल में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में देवी-देवताओं का सम्मान होता है। देवियों का नाम आगे रखकर उन्हें ज्यादा सम्मान दिया जाता है।

अल्लाह हू अकबर के नारे पर बोले- आतंकवादी हैं

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अंदर हिजाब के समर्थन में निकाले गए मार्च और छात्रों द्वारा लगाए गए अल्लाह हू अकबर के नारे पर भी उन्होंने तंज कसा। उन्होंने कहा कि मदरसे में आतंकवादी पैदा होते हैं। यूनिवर्सिटी भी मदरसा ही है। उन्होंने कहा कि ऐसे शिक्षण संस्थानों को तत्काल बंद किया जाए, जहां राजनीतिक माहौल है। उन्होंने कहा कि यहां संविधान से देश चलेगा, इस्लाम से नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बहुत ही सुंदर संस्थान था, लेकिन आज उसे मजहबी तालिबानी रूप देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस संस्थान में भी सुधार होगा और देश में रहना है, तो वंदे मातरम कहना होगा।

ओवैसी के लिए बोले, पागलखाने में इलाज कराएं

AIMIM नेता और हैदराबाद सांसद ओवैसी ने हिजाब के समर्थन में बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें जल्दी से पागलखाने में भर्ती कर देना चाहिए। यूपी में आगरा और अलीगढ़ में पागलखाना है, उन्हें यहां इलाज कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म करोड़ों साल पुराना है और यह लोग 1450 साल से हैं। मुस्लिम धर्म नहीं, एक पंथ है। उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तान में बेटियों को देवी मानते हैं और यह लोग सिर्फ बच्चा पैदा करने वाली फैक्ट्री मानते हैं। इसलिए यह लोग सुधर जाएं और अपनी मानसिकता को बदलें। इस देश में कभी भी तालिबानी माहौल नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *