उत्तराखंड में 62.5% मतदान … 2017 के मुकाबले 3% कम हुई वोटिंग; देहरादून ने किया निराश, मैदानी और दुर्गम पहाड़ी इलाकों में जमकर पोलिंग

गंगा-यमुना की पावन लहरों से सजी देवभूमि उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम को पोलिंग बूथ से मिले आंकड़ों के हिसाब से 62.50% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया है। हालांकि इस बार राज्य के वोटर्स का उत्साह 2017 विधानसभा चुनावों के मुकाबले कम रहा है। पिछले चुनाव में 65.64% वोटर्स ने मतदान किया था।

राज्य में पोलिंग के आंकड़ों के हिसाब से देखा जाए तो अनूठा नजारा रहा। एकतरफ राजधानी देहरादून (52.93%) के मतदाताओं ने बेहद निराश किया और पोल परसंटेज के हिसाब से जिला अल्मोड़ा (50.65%), पौड़ी गढ़वाल (51.93%) और टिहरी गढ़वाल (52.66%) के बाद राज्य में नीचे से चौथे नंबर पर रहा। दूसरी तरफ, हरिद्वार (68.37%) और उधम सिंह नगर (65.13%) जैसे धुर मैदानी इलाकों में मतदान के लिए अच्छा रुझान दिखाई दिया। वहीं, दुर्गम व बर्फीले पहाड़ी इलाकों वाले रूद्रप्रयाग (60.36%), पिथौरागढ़ ( 57.49%), उत्तरकाशी (65.55%), चंपावत (56.97%), चमोली (59.28%), बागेश्वर (57.83%) में भी मतदाता उम्मीद से ज्यादा निकले। नैनीताल (63.12%) में भी अच्छा मतदान रहा।

सुबह कम रहा पोलिंग, दोपहर में जमकर निकले मतदाता
राज्य में मतदान का रुझान देखा जाए तो सुबह पहाड़ी राज्य में कड़ाके की ठंड के कारण मतदाता कम ही बाहर निकले, लेकिन सूरज चढ़ने के साथ ही पोल परसंटेज भी बढ़ता चला गया। खासतौर पर बुजुर्ग मतदाताओं ने भी वोट करने में आगे बढ़कर हिस्सेदारी की है।

सुबह 9 बजे तक राज्य में 5.15%, 11 बजे तक 18.97%, दोपहर 1 बजे तक 35.97% और 3 बजे तक 49.24% लोग वोट डाल चुके थे। शाम को दोबारा ठंड बढ़ने के कारण पोलिंग में कमी आई।

युवा वोटर्स का उत्साह पहाड़ी जिलों में भी बना रहा, जिससे उनमें अच्छा मतदान हुआ है।
युवा वोटर्स का उत्साह पहाड़ी जिलों में भी बना रहा, जिससे उनमें अच्छा मतदान हुआ है।

शादी से पहले वोट डालने पहुंचे दूल्हा-दुल्हन
हल्द्वानी में अनूठा नजारा देखने को मिला। वेलेंटाइन-डे होने के कारण सोमवार को शादी के बंधन में बंध रहे एक दूल्हा-दुल्हन पहले मतदान करने के लिए अपने-अपने यहां पोलिंग बूथ पर पहुंच गए। हल्द्वानी निवासी पूजा और पिथौरागढ़ के डीडीहाट निवासी गौरव कन्याल को मतदान केंद्र पर शादी की ड्रेस में देखकर सभी हैरान रह गए। पूजा ने हल्द्वानी में अपने भाइयों के साथ जाकर वोट डाला, जबकि गौरव ने डीडीहाट से बारात लेकर हल्द्वानी रवाना होने से पहले मतदान किया।

सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पर बर्फ के बीच मतदान
गंगोत्री विधानसभा में राज्य के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पर कड़ाके की ठंड और बर्फीला माहौल भी मतदान का उत्साह कम नहीं कर पाया। समुद्र तल से 10,870 फुट की ऊंचाई पर यह पोलिंग स्टेशन 138 मतदाताओं के लिए बनाया गया था।

गंगोत्री विधानसभा एरिया में राज्य के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पर भी मतदान हुआ है।
गंगोत्री विधानसभा एरिया में राज्य के सबसे ऊंचे पोलिंग स्टेशन पर भी मतदान हुआ है।

कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पर शेयर की पोलिंग बूथ के अंदर की तस्वीर, मुकदमे के आदेश
देहरादून में कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नितिन गोला ने पोलिंग बूथ के अंदर मतदान के लिए बटन दबाते समय की फोटो क्लिक कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। इससे हड़कंप मच गया है। मीडिया में आई रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई है, इसके बाद देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार ने नितिन के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

उधर, पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधानसभा सीट पर भी एक पोलिंग बूथ के अंदर की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के मुताबिक, अमन खड़ायत नाम के वोटर ने पोलिंग बूथ नंबर 138 के अंदर की फोटो किसी तरह क्लिक कर ली थी। इस फोटो को अमन ने फेसपुक पर अपलोड कर दिया। इसके चलते उसके खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।

वोटिंग से जुड़े अन्य अपडेट्स…

  • राज्य में चुनाव आयोग की तरफ से महिलाओं के लिए आदर्श सखी पोलिंग बूथ बनाए गए थे। काशीपुर के सखी पोलिंग बूथ पर सबको मतदान के लिए जागरूक करती बालिकाएं।
  • चुनाव आयोग की तरफ से इस बार बुजुर्गों-बीमारों को भी बूथ तक लाने का टारगेट तय किया गया था। इस टारगेट को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई थी NCC कैडेट्स और SVEEP वॉलंटियर्स बनाए गए स्टू़डेंट्स को। इन सभी की मदद को बुजुर्ग वोटर्स ने बेहद सराहा है।
पौड़ी गढ़वाल में बुजुर्ग मतदाता को लाइन में सहारा देकर खड़े NCC कैडेट्स।
पौड़ी गढ़वाल में बुजुर्ग मतदाता को लाइन में सहारा देकर खड़े NCC कैडेट्स।
  • बागेश्वर जिले की कपकोट विधानसभा सीट के बूथ नंबर 46 पर 100 साल के नारायण सिंह कपकोटियन चुनाव आयोग के SVEEP वॉलंटियर्स की मदद से मतदान के लिए पहुंचे।
100 साल के नारायण सिंह को बूथ पर पहुंचकर मतदान करने का उत्साह दिखाने के लिए SDM कपकोट ने शॉल पहनाकर सम्मानित किया है।
100 साल के नारायण सिंह को बूथ पर पहुंचकर मतदान करने का उत्साह दिखाने के लिए SDM कपकोट ने शॉल पहनाकर सम्मानित किया है।
  • देहरादून की सहसपुर विधानसभा में 100 साल के लाल बहादुर के बाद 106 साल की बुजुर्ग कान्ता देवी ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इनके अलावा कंडीसौड़ विधानसभा सीट के भैंसकोटी गांव की 102 साल की प्रेमावती सकलानी कंडी में बैठकर दो किलोमीटर दूर मतदान करने पहुंची। प्रेमावती का पैदल चलना मुश्किल है, इसलिए ग्रामीणों ने उन्हें कंडी में बैठाकर मैसारी में बने पोलिंग बूथ तक पहुंचाया है।
106 साल की कांता देवी के मतदान केंद्र पहुंचने पर मतदान कर्मियों ने उन्हें फूलों का बुके देकर स्वागत किया।
106 साल की कांता देवी के मतदान केंद्र पहुंचने पर मतदान कर्मियों ने उन्हें फूलों का बुके देकर स्वागत किया।
बागेश्वर के पोलिंग बूथ नंबर 157 पर बुजुर्ग बीमार महिला को डोली में बैठाकर मतदान के लिए ले जाते परिजन।
बागेश्वर के पोलिंग बूथ नंबर 157 पर बुजुर्ग बीमार महिला को डोली में बैठाकर मतदान के लिए ले जाते परिजन।
  • पद्मश्री से सम्मानित प्रीतम भरतवाण ने मतदान किया और प्रदेश के नागरिकों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। भरतवाण लोक संगीतकार जुड़े हुए हैं और विदेशों तक जागर (देवताओं को खुश करने के लिए गाए जाने वाले पहाड़ी लोक गीत) पेश करते हैं।
प्रीतम भरतवाण को चुनाव आयोग ने उत्तराखण्ड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 का स्टेट आइकॉन भी घोषित कर रखा है।
प्रीतम भरतवाण को चुनाव आयोग ने उत्तराखण्ड विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 का स्टेट आइकॉन भी घोषित कर रखा है।
  • देहरादून जिले की सहसपुर विधानसभा में बुजुर्ग पोलिंग बूथ तक जमकर पहुंचे। 100 साल के मोहम्मद यामीन ने वोट डाला।
यामीन ने कहा कि मतदान कर लोकतंत्र को मज़बूत करना हमारा कर्तव्य है।
यामीन ने कहा कि मतदान कर लोकतंत्र को मज़बूत करना हमारा कर्तव्य है।
  • पहाड़ी एरिया में सड़क नहीं होने से आम जनता को कैसी परेशानी होती है, इसका नजारा भीमताल विधानसभा सीट पर एक मतदान कर्मचारी को हार्ट अटैक आने पर देखने को मिला। ओखलकांडा के बूथ नंबर 47 में पीठासीन अधिकारी नवीन चंद्र जोशी को हार्ट अटैक आने पर बुलाई गई 108 सेवा एंबुलेंस वहां तक नहीं पहुंच सकी है, क्योंकि इस बूथ तक अभी सड़क मार्ग नहीं पहुंचा है। नवीन जोशी को डोली के जरिए 4 किलोमीटर पैदल चलकर एंबुलेंस तक लाया जा रहा है।
  • पोलिंग के दौरान महिलाओं की संख्या सभी बूथ पर जमकर दिखाई दी। सभी समुदायों की महिलाओं ने मतदान को सबसे बड़ा कर्तव्य बताया और वोटिंग के लिए निकलीं।
देहरादून के एक मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करतीं महिला वोटर्स।
देहरादून के एक मतदान केंद्र पर लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करतीं महिला वोटर्स।
  • चुनाव के दौरान सभी बूथ पर आयोग की तरफ से मतदाताओं के लिए ग्लव्स, सेनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था की गई थी। अधिकतर बूथ पर लाइन में लगने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए गोले भी खींचे गए थे।
एक मतदान केंद्र पर बीमार मतदाता को पोलिंग बूथ में एंट्री देने से पहले उसका थर्मल स्कैन करती मतदान कर्मचारी।
एक मतदान केंद्र पर बीमार मतदाता को पोलिंग बूथ में एंट्री देने से पहले उसका थर्मल स्कैन करती मतदान कर्मचारी।
  • हल्द्वानी के बनभूलपुरा एरिया में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई है। सपा कार्यकर्ताओं के बूथ पर फर्जी मतदान का आरोप लगाए जाने के कारण दोनों पक्षों के आपस में भिड़ने की जानकारी मिली है।
  • राज्य में मतदान के लिए सबसे बड़ी चुनौती बर्फीले इलाकों में आधे से ज्यादा बूथ होना माना जा रहा था। राज्य के 11647 बूथ में से 766 बर्फबारी वाले एरिया में बनाए गए हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को मतदान के दौरान बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी थी। इसके बावजूद आज मतदान सुचारू तरीके से चल रहा है।
  • चुनाव आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव में एक अनूठा प्रयोग भी किया है। राज्य में छह पोलिंग बूथ पर पूरी तरह दिव्यांग कर्मचारी ही मतदान कराने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इन मॉडल बूथ में 2-2 देहरादून और हरिद्वार में हैं, जबकि नैनीताल और उधम सिंह नगर में 1-1 बूथ बनाया गया है।
  • नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल पोलिंग बूथ नंबर 58 का निरीक्षण करने पहुंचे और वहीं पर मतदाता सूची में अपना नाम होने के कारण वोट भी डाल दिया। इसे ही कहते हैं एक पंथ-दो काज।
नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने वोट डालने के बाद सेल्फी पॉइंट पर जाकर फोटो भी क्लिक कराई।
नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल ने वोट डालने के बाद सेल्फी पॉइंट पर जाकर फोटो भी क्लिक कराई।
  • हरिद्वार की कलियर विधानसभा के बाजूहेड़ी गांव स्थित पोलिंग बूथ पर बहुत सारे वोटर्स ने लिस्ट से नाम गायब होने की शिकायत की है। इन सभी ने आधार कार्ड, वोटर आईडी दिखाने के बाद भी वोट डालने से रोकने पर हंगामा भी किया है।
  • मतदान स्थलों पर सुरक्षा बलों के जवान सिचुएशन कंट्रोल करने के साथ ही मतदाताओं की भी मदद कर रहे हैं।
हल्द्वानी में मतदान करने आई 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला चलने में असमर्थ थी, तो उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल मनोज जोशी ने उन्हें गोद में उठा लिया और बूथ तक पहुंचाया।
हल्द्वानी में मतदान करने आई 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला चलने में असमर्थ थी, तो उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल मनोज जोशी ने उन्हें गोद में उठा लिया और बूथ तक पहुंचाया।
रुड़की में मतदान के लिए इस असहाय को लेकर उसके परिजन पोलिंग बूथ तक आ गए, लेकिन यहां से आगे उनकी मदद की चुनाव ड्यूटी में लगे BSF के इस जवान ने।
रुड़की में मतदान के लिए इस असहाय को लेकर उसके परिजन पोलिंग बूथ तक आ गए, लेकिन यहां से आगे उनकी मदद की चुनाव ड्यूटी में लगे BSF के इस जवान ने।
  • गंगोलीहाट विधानसभा सीट के हीपा पोलिंग बूथ और धारचूला विधानसभा सीट के कनार पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने अपने इलाकों में वादे के बावजूद सड़कें नहीं बनने पर चुनाव का बहिष्कार कर रखा है। इन इलाकों में दोपहर तक भी मतदान शुरू नहीं हो सका है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।
  • अल्मोड़ा के एक पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायतों के बाद हंगामा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, खत्याड़ी पोलिंग बूथ पर फर्जी मतदान की शिकायत जिला प्रशासन से की गई। इसके बाद जिलाधिकारी ने मामले की जांच शुरू करा दी है।
देवभूमि में चल रहे मतदान की कुछ झलकियां।
  • उधर, ऋषिकेश में मौजूदा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा कैंडिडेट प्रेमचंद अग्रवाल की पोलिंग बूथ पर CRPF के जवान के साथ झड़प हो गई है। बताया जा रहा है कि नाभा हाउस मायाकुंड पोलिंग बूथ पर समर्थकों के साथ पहुंचे अग्रवाल को सुरक्षा बल के जवान ने मास्क लगाने के लिए कहा था। इसी बात पर उनकी और सुरक्षा बल के जवान की तनातनी हो गई। हालांकि बाद में अग्रवाल वहां से चले गए।
  • उत्तरकाशी जिले में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल ने मतदान किया। वह डोली की मदद से पोलिंग सेंटर तक पहुंचे।
डोली की मदद से पोलिंग बूथ पर पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल ने सभी से मतदान करने की अपील की है।
डोली की मदद से पोलिंग बूथ पर पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंद्रिया लाल ने सभी से मतदान करने की अपील की है।
  • वोट के लिए आपको हर जुगत भिड़ानी पड़ती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे तो एक-एक मतदाता का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। दोपहर में एक पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो बुजुर्ग मतदाता की मदद करते दिखाई दिए।
  • देहरादून के प्रेमपुर माफी पोलिंग बूथ नंबर 87 पर EVM खराब होने से मतदान रुक गया है। इससे नाराज होकर कांग्रेस समर्थक बूथ के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं।
धरने पर बैठे लोगों ने कहा है कि मतदान शुरू होने तक वे अपनी जगह से नहीं हटेंगे।
धरने पर बैठे लोगों ने कहा है कि मतदान शुरू होने तक वे अपनी जगह से नहीं हटेंगे।
  • देहरादून जिले की सहसपुर विधानसभा के बूथ नंबर 64 पर वोट डालने के लिए 100 साल के लाल बहादुर भी पहुंचे। लाल बहादुर ने मतदान करने के बाद सभी से कहा- वोट बेहद कीमती है। लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है।
100 साल के लाल बहादुर ने वोट डालकर कहा- लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है।
  • हल्द्वानी में एक अनूठा नजारा देखने को मिला है। पिछले एक महीने से गंभीर बीमारी के कारण मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मतदाता अपने परिजनों के साथ वहां से वोट डालने के लिए वापस लौट आए।
व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंच गए बीमार बुजुर्ग मतदाता।
व्हील चेयर पर बैठकर मतदान करने पोलिंग बूथ पर पहुंच गए बीमार बुजुर्ग मतदाता।
  • चंपावत जिले के लोहाघाट में भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक को लोगों को रुपये बांटने के आरोप में पकड़ा गया है। उनके पास से पुलिस ने करीब 2 लाख रुपए बरामद किए हैं। मोहित के खिलाफ पंचेस्वर कोतवाली में धारा 171बी, 171सी में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि मोहित रविवार रात को किमतोली नाकोट तिराहे में गाड़ी में बैठकर लिफाफों में रखकर 1-1 हजार रुपए लोगों में बांट रहे थे। उनसे बरामद 2,02,620 रुपए जब्त करने के साथ ही गाड़ी भी सीज कर दी गई है।
  • राज्य में अनूठे तरीके से मतदान करने के नजारे भी दिखाई दे रहे हैं। रूद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में केदारघाटी मण्डाण सांस्कृतिक ग्रुप के लोक कलाकारों ने पोलिंग बूथ पर पारंपरिक वेशभूषा पहुंचकर मतदान किया है। उन्होंने अन्य लोगों से भी बढ़-चढ़कर मतदान की अपील की।
वोट डालने के बाद केदारघाटी मण्डाण सांस्कृतिक ग्रुप के लोक कलाकारों ने बूथ के बाहर अन्य लोगों से मतदान की अपील की।
वोट डालने के बाद केदारघाटी मण्डाण सांस्कृतिक ग्रुप के लोक कलाकारों ने बूथ के बाहर अन्य लोगों से मतदान की अपील की।
  • कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने अज्ञात भाजपा नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करा दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हरीश रावत के बारे में उनके फर्जी साइन वाला एक पत्र सोशल मीडिया पर कुछ भाजपा नेताओं ने वायरल किया है ताकि वोटर्स को बहकाया जा सके। उन्होंने कहा, रविवार रात को इसकी जानकारी मिलने पर मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।
  • युवाओं में मतदान के साथ ही सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर करने का भी जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। खासतौर पर पहली बार वोट डाल रहे युवाओं ने अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दूसरों से भी वोट डालने की अपील की है।
युवा वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर कर रहे हैं।
युवा वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी शेयर कर रहे हैं।
युवा पोलिंग बूथ पर परिवार के साथ भी सेल्फी शेयर करने में पीछे नहीं रहे।
युवा पोलिंग बूथ पर परिवार के साथ भी सेल्फी शेयर करने में पीछे नहीं रहे।
वोट डालने के बाद सभी के साथ शेयर करने में कोई भी पीछे नहीं रहा।
वोट डालने के बाद सभी के साथ शेयर करने में कोई भी पीछे नहीं रहा।
  • हरिद्वार की कलियर विधानसभा सीट के गांव दरियापुर में पोलिंग बूथ पर दो पक्षों के बीच झड़प की खबर है। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति के पार्टी विशेष से जुड़ा गमछा पहनकर बूथ में आने पर आपत्ति जताई थी।
  • देहरादून के सहसपुर एरिया में बूथ नंबर 203 पर मतदान प्रक्रिया के दौरान पोलिंग अधिकारी को हार्ट अटैक आने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, रिजर्व ऑफिसर को मौके पर केंद्र संभालने के लिए भेजा गया है।
  • राज्य की कम जनसंख्या के कारण एक-एक वोट कीमती है। इस बात को समझते हुए पहाड़ी एरिया में कई जगह लोग अपने घर के असहाय बुजुर्गों को डोली में बैठाकर पोलिंग बूथ पर लेकर पहुंचे हैं।
चमोली जिले में पालकी में बैठाकर बुजुर्ग को मतदान केंद्र लेकर गए परिजन।
चमोली जिले में पालकी में बैठाकर बुजुर्ग को मतदान केंद्र लेकर गए परिजन।
  • आम आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट कर्नल अजय कोठियाल ने उत्तरकाशी में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है।
कर्नल अजय कोठियाल का वोट डालने के बाद का फोटो आप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
कर्नल अजय कोठियाल का वोट डालने के बाद का फोटो आप ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
  • कांग्रेस ने भाजपा पर रविवार रात को आम जनता के बीच शराब व रुपए बांटने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि पार्टी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की है।
  • हरिद्वार में योगगुरु बाबा रामदेव और उनके साथ आचार्य बालकृष्ण ने कनखल स्थित दादू बाग बूथ पर मतदान किया।
मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाकर बाबा रामदेव ने वोट डालने की अपील की।
मतदान के बाद अंगुली पर लगी स्याही दिखाकर बाबा रामदेव ने वोट डालने की अपील की।
  • राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने देहरादून में पोलिंग बूथ पर अपनी बेटी के साथ पहुंचकर वोट डाला है।
वोट डालने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उनकी बेटी ने फोटो भी क्लिक कराई।
वोट डालने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और उनकी बेटी ने फोटो भी क्लिक कराई।
  • बाजपुर विधानसभा सीट के आदर्श कन्या इंटर कॉलेज पोलिंग बूथ पर भी EVM मशीन मॉक पोल में ही खराब हो गई। बाद में इसे बदलकर मतदान शुरू कराया गया।
  • रुड़की के चौधरी भरत सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ में EVM मशीन खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हुआ। बाद में मशीन बदलने के बाद वोट डालना शुरू किया गया।
  • हरिद्वार के भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय के पोलिंग बूथ 152 पर EVM और VVPAT मशीन खराब होने के कारण सुबह मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ।
  • उत्तरकाशी जिले के ही एक और गांव में सड़क के कारण मतदान का बहिष्कार किया गया है। पुरोला तहसील के शिकारू गांव के ग्रामीण अपने यहां सड़क बनाने का वादा पूरा नहीं होने से नाराज हैं।
  • वोटर्स में वोट डालने के लिए उत्साह जमकर दिखाई दे रहा है। सरकार की तरफ से पोस्टल बैलेट की व्यवस्था के बावजूद कई बुजुर्ग व्हील चेयर पर मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला है।
एक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की मदद से वोट डालने के बाद वापस लौटते बुजुर्ग।
एक मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर की मदद से वोट डालने के बाद वापस लौटते बुजुर्ग।
  • भाजपा के दिग्गज नेता सतपाल महाराज ने अपनी विधानसभा सीट चोबट्टाखाल के पोखड़ा ब्लॉक में सेडियाखाल मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाली है।
  • उत्तरकाशी के बडकोट एरिया में कुठार गांव के ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने के कारण पोलिंग का बहिष्कार कर दिया है। यमुनोत्री विधानसभा सीट के इस गांव में प्रशासन ग्रामीणों को मनाने की कोशिश कर रहा है।
  • उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने देहरादून के गढ़ी कैंट में मेख बहादुर गुरुंग कैंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने वोट डालने के बाद बूथ पर फोटो भी खिंचवाई और वोटर्स से जमकर मतदान करने की अपील की।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) गुरमीत सिंह ने वोट डालने के बाद बूथ पर फोटो भी खिंचवाई और वोटर्स से जमकर मतदान करने की अपील की।
  • डोईवाला विधानसभा के तेलीवाला पोलिंग बूथ पर EVM मशीन बंद हो जाने के बाद उसे बदला गया है।
  • देहरादून के भवानी इंटर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय कालिदास रोड के पोलिंग बूथ पर भी EVM में गड़बड़ी की जानकारी मिल रही है।
  • प्रतापनगर विधानसभा के मंदार वेस्ट पोलिंग बूथ पर भी EVM में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई है।
  • अल्मोड़ा विधानसभा सीट के चौमो बूथ पर और जागेश्वर विधानसभा सीट के कनरा बूथ पर EVM में खराबी हुई है।
  • देहरादून के हाथी बडकला स्थित बूथ संख्या 84 पर EVM खराब होने की खबर है। हालांकि वहां मतदान दोबारा नई मशीन के साथ शुरू हो गया है।
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विधानसभा एरिया खटीमा के नगरा तराई में पोलिंग बूथ पर पहुंचकर अपना वोट डाल दिया है। उनके साथ उनकी पत्नी और मां भी वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ पर पहुंची हैं।
सीएम पुष्कर धामी ने अपनी पत्नी और मां के साथ खटीमा के नगरा तराई पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद जनता से मतदान की अपील की।
सीएम पुष्कर धामी ने अपनी पत्नी और मां के साथ खटीमा के नगरा तराई पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद जनता से मतदान की अपील की।

सीएम धामी ने बूथ पर जनता से मांगी 60 सीट
खटीमा विधानसभा के नगरा तराई पोलिंग बूथ पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वोटर्स के आगे हाथ जोड़कर अभिवादन किया। उन्होंने कहा- मैं सभी लोगों से अपील करता हूं कि घरों से बाहर आएं और वोटिंग के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दीजिए। हम आश्वस्त हैं कि इस बार राज्य की जनता हमें 60 से ज़्यादा सीटें देकर आशीर्वाद देगी।

पोलिंग बूथ पर जनता का अभिवादन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
पोलिंग बूथ पर जनता का अभिवादन करते सीएम पुष्कर सिंह धामी।
उत्तराखंड के एक अन्य मतदान केंद्र पर लाइन में लगे मतदाता।
उत्तराखंड के एक अन्य मतदान केंद्र पर लाइन में लगे मतदाता।

43,048 वोटर पहले ही कर चुके हैं मतदान
राज्य में मतदान भले ही आज हो रहा है, लेकिन 43,048 वोटर पहले ही मतदान कर चुके हैं। इनमें 27,108 सर्विस वोटर हैं, जिन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान किया है। राज्य में कुल 40,358 सर्विस वोटर हैं, जिन्हें पोस्टल बैलेट राज्य निर्वाचन आयोग ने ई-मेल से भेजे हैं। इनके पोस्टल बैलेट 10 मार्च को मतगणना शुरू होने तक स्वीकार किए जाएंगे। इनके अलावा भी राज्य में 15,940 ऐसे वोटर्स ने पोस्टल बैलेट से वोट किया है, जो 80+ आयु वाले, दिव्यांग या अति आवश्यक सेवाओं में कार्यरत हैं। ऐसे वोटर्स 16,858 चिह्नित किए गए हैं।

पीएम मोदी ने कहा- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह ट्वीट के जरिए जनता से भारी मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के साथ ही आज उत्तराखंड और गोवा की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरी विनती है कि वे लोकतंत्र के इस पावन उत्सव के भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। याद रखें- पहले मतदान, फिर अन्य कोई काम।

प्रियंका गांधी ने भी देवभूमि को याद दिलाई पहाड़-प्रकृति
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मतदान शुरू होने से पहले देवभूमि की जनता से अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने देवभूमि की जनता को पहाड़ और प्रकृति की याद दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *