भोपाल … MP में पढ़े-लिखों से भी खूब हुए अपराध …. ? देश में 7225 डिग्री धारक बंदी…. ?

UP के बाद सबसे ज्यादा ग्रेजुएट 982 कैदी मध्यप्रदेश में, देश में 7225 डिग्री धारक बंदी….

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) ने हाल ही में प्रिजन स्टेटिस्टिक्स 2020 रिपोर्ट जारी की। भास्कर ने जब इस रिपोर्ट की पड़ताल की तो कई रोचक जानकारी सामने आई। यूपी (1,866) के बाद सबसे ज्यादा ग्रेजुएट मुजरिम यानी कि ऐसे बंदी जिन पर आरोप सिद्ध हो चुके हैं वे मध्यप्रदेश (982) की जेलों में बंद हैं।

पूरे देश की तुलना में यह आंकड़ा 13.59 प्रतिशत है। एमपी के बाद बिहार में ग्रेजुएट मुजरिमों की संख्या 677 है। महाराष्ट्र और राजस्थान के लिए यह आंकड़ा क्रमश: 397 और 451 है। देश में 7,225 ग्रेजुएट मुजरिम विभिन्न जेलों में बंद हैं।

देश में 27 फीसदी कैदी निरक्षर

साल 2020 के अंत तक देशभर में कुल 4,88,511 आरोपी एवं विचाराधीन कैदियों में से 2,00,496 (41.0%) कैदी दसवीं पास भी नहीं हैं। 1,10,460 (22.6%) कैदी ऐसे हैं जो 10वीं या12वीं पास हैं। 31,204 (6.4%) कैदी ग्रेजुएट हैं। 8,430 (1.7%) कैदियों के पास पीजी डिग्री है। 6,286 (1.3%) कैदी तकनीकी डिग्री/डिप्लोमा धारक हैं। कुल 1,31,635 (26.9%) कैदी निरक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *