जेलेंस्की बोले- NATO बताए हमें अपने साथ शामिल करेंगे या नहीं; सच ये है कि वे रूस से डरते हैं

रूस यूक्रेन जंग का आज 27वां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की ने NATO से दो टूक लहजे में सवाल पूछा है कि NATO साफ करे कि यूक्रेन को अपने अलायंस में जगह दे रहे हैं या नहीं? सच तो ये है वो रूस से डरते हैं। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर डोनबास के डोनेट्स्क और लुहान्स्क से लगभग 2,500 यूक्रेनी बच्चों को किडनैप करके रूस भेजने का आरोप लगाया गया है।

दूसरी तरफ यूक्रेन युद्ध की वजह से यूरोप में शरणार्थी संकट लगातार गहराता जा रहा है। जर्मन के विदेश मंत्री ने यूरोपियन यूनियन को 80 लाख यूक्रेनी शरणार्थियों के लिए तैयार रहने को कहा है। UNHRC की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोग शरणार्थी के रूप में देश के अंदर और बाहर शिफ्ट हो चुके हैं।

आगे बढ़ने से पहले आप नीचे दिए पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दे सकते हैं…

आज के अपडेट्स…

  • यूक्रेन के पत्रकार संघ ने ये दावा किया है कि रूसी सैनिकों ने मेलिटोपोल शहर से चार यूक्रेनी मीडियाकर्मियों का अपहरण किया है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिकी कंपनियों पर रूस साइबर अटैक कर सकता है।
  • रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी शहरों और गांवों से ह्यूमन कॉरिडोर के जरिए अब तक 8,057 लोगों को निकाला गया।
  • क्रेमलिन समर्थक एक अखबार के मुताबिक, युद्ध में लगभग 10,000 रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं।
  • यूक्रेन के अफसर का कहना है कि मारियुपोल पर रूस हर 10 मिनट में बमबारी कर रहा है।
  • UN का दावा है कि रूसी हमले की वजह से अब तक 33 लाख से ज्यादा लोगों ने यूक्रेन छोड़ दिया है।
  • यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूसी सेना कब्जे वाले क्रीमिया से आज़ोव सागर तक पहुंच को रोक रही है।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन जल्द ही कीव का दौरा कर सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों से इस मुद्दे पर चर्चा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *