मिशन गुजरात’ के लिए क्या प्रशांत किशोर फिर से कांग्रेस के लिए करेंगे काम? राहुल और प्रियंका गांधी से की मुलाकात

पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली हार का बदला कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनावों में जीत से लेना चाहती है। यही कारण है कि प्रशांत किशोर और कांग्रेस एक बार फिर से हाथ मिलाते णजर आ रहे हैं।

Mission Gujarat: क्या प्रशांत किशोर एक बार फिर से कांग्रेस के लिए काम करेंगे? क्या मिशन गुजरात में प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने वाले हैं? ये सवाल आज मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कांग्रेस पाँच राज्यों में हार के बाद पूरा फोकस अब गुजरात पर कर रही है जिसके लिए हर दिन पार्टी एक अहम बैठक कर रही है। इस बीच राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ राजनीतिक रणनीतिकार की मुलाकात ने इस बात पर बल दिया है कि वो एक बार फिर से पार्टी के लिए काम कर सकते हैं। बता दें कि पिछले वर्ष सितंबर में कांग्रेस हाई कमान और प्रशांत किशोर ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। प्रशांत किशोर के एक पूर्व सहयोगी सुनील कानुगोलू इसके बाद कांग्रेस के चुनावी अभियानों को संभाल रहे थे।
Prashant Kishor Reaches Out To Rahul Gandhi For Gujarat Campaign

Prashant Kishor Reaches Out To Rahul Gandhi For Gujarat Campaign
कांग्रेस के दो नेताओं ने की पुष्टि
दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार कांग्रेस के दो नेताओं ने सीधे तौर पर बैठकों के बारे में अलग-अलग पुष्टि की कि किशोर ने गुरुवार को कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की। हालांकि, इस बैठक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ये बैठक गांधी परिवार के अन्य चुनावी रणनीतिकार सुनील कानूनगोलू के साथ मुलाकात के एक दिन बाद हुई थी। दोनों नेताओं ने कहा कि प्रशांत किशोर की मुलाकात उनके गुजरात अभियान पर कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने को लेकर थी।
प्रमोटेड कंटेंट
पाँच राज्यों में हार का बदला लेने के मूड में कांग्रेस
गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं और इस बार कांग्रेस यहाँ जीतने के लिए पूरा जोर लगा रही है। कांग्रेस पार्टी पाँच राज्यों में हार का बदला गुजरात के चुनावों से लेने के मूड में है जिसके लिए वो कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। शायद यही कारण है कि जिस प्रशांत किशोर के साथ पार्टी के रास्ते अलग हो गए थे वो फिर से एक होते दिखाई दे रहे हैं। हो सकता है आने वाले दिनों में इसकी आधिकारिक पुष्टि भी हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *