लोहिया बाजार: लोडिंग-अनलोडिंग का समय तय किया था

हकीकत: लोहिया बाजार, नया बाजार, दौलतगंज सहित सभी बाजारों में सुबह से लेकर रात तक लोडिंग अनलोडिंग हो रही थी।

दाल बाजार: लोडिंग-अनलोडिंग का कोई समय तय नहीं

इसी तरह दाल बाजार में भी लोडिंग-अनलोडिंग का कोई समय तय नहीं है। सुबह बाजार खुलने से लेकर बंद होने तक लोडिंग-अनलोडिंग होती रहती है। इन लोडिंग वाहनों के शहर की सड़कों पर निकलने से जाम की स्थिति बनती है। निर्धारित समय के बाद सड़कों पर लोडिंग वाहन निकलने पर ट्रैफिक पुलिस को रोक-टोक करने की फुर्सत नहीं हैं। दाल बाजार को एकांगी मार्ग घोषित किया था।

हकीकत: दोनों तरफ से ट्रैफिक निकल रहा था। कोई जवान एकांगी मार्ग का पालन कराने के लिए तैनात नहीं था। यही हालत लोहिया बाजार की था।

फालका बाजार व दौलतगंज काफी समय से एकांगी मार्ग घोषित हैं, क्योंकि इन मार्गों पर सुबह से रात तक जाम लगता है।

हकीकत: छप्परवाला पुल पर ट्रैफिक पुलिस का प्वाइंट लगा था। सुबह काजल टाकीज तिराहे पर भी प्वाइंट नजर आया। इसके बाद भी एकांगी मार्ग का पालन नहीं हो रहा था। तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान खानापूर्ति कर रहे थे। जब इच्छा होती यात्री वाहन को दूसरी तरफ जाने के लिए इशारा कर देते। दौलतगंज में तो बेरोक-टोक बाड़े की तरफ दोपहिया वाहन के साथ लोडिंग व फोरव्हीलर वाहन भी आ रहे थे।

ट्रैफिक पुलिस व नगर निगम ने पिछले सप्ताह जयेंद्रगंज से ऊंट पुल तक के ट्रैफिक को बगैर किसी व्यवधान के चलाने के लिए गिरराज मंदिर से जिला कोर्ट की तरफ आने वाले टर्न को बंद कर दिया। दो दिन तक ट्रैफिक ठीक चला। उसके बाद फिर जाम लगने लगा।

हकीकत: गिरराज मंदिर के टर्न को सीमेंटेंट बैरीकेट्स लगाकर बंद कर दिया था। दो दिन बाद ही लोगों ने बैरीकेट्स को सरकाकर दो पहिया वाहन निकालने का रास्ता बना लिया। अब इसी चोर रास्ते से एक के बाद एक दोपहिया वाहन निकलने के कारण जाम लग रहा है।