विजयवर्गीय ने कहा- अंधेरे में मच्छर मार रहा हूं, कांग्रेस बोली-‘मामा’ के रहते यही करना है

MP की सियासत में ‘मच्छर’ की एंट्री….

मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप की मीटिंग में शामिल होने कई दिग्गज नेता दिल्ली में जुटे हैं। इससे पहले सियासत में ‘मच्छर’ की एंट्री हो गई है। दरअसल, बैठक में शामिल होने बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी एक दिन पहले ही दिल्ली पहुंच गए थे। बुधवार रात 2.30 बजे उन्होंने एक ट्वीट कर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा। लिखा- मैं दिल्ली में हूं। यहां पिछले 1 घंटे से लाइट नहीं है। खिड़की खोली तो हवा के साथ मच्छर भी आ गए हैं। अंधेरे में मच्छर मार रहा हूं। सुबह स्कोर बताऊंगा। जय हो फ्री बिजली वाली सरकार।

ऐसे में कांग्रेस कहां पीछे रहने वाली थी। कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा- कैलाश जी, मध्यप्रदेश में भी यही स्थिति है। अंतर यह है कि यहां जनता दिन में भी मच्छर मार रही है, रोज स्कोर बढ़ रहा है। घंटों बिजली गायब है। जय हो 24 घंटे बिजली देने वाली सरकार की।

स्कोर आज मामाजी पूछ लेंगे
एक और ट्वीट में सलूजा ने लिखा- सुना था कि भाजपा के तमाम नेता आज दिल्ली में 2023 का रोडमैप बनाने गए हैं, लेकिन ये क्या, ये तो वहां जाकर मच्छर मार रहे हैं। नरोत्तमजी आप भी एक दिन पहले गए हैं। आपने कितने मारे…? अब जब तक मामाजी हैं, आप लोगों को मच्छर ही मारने हैं। स्कोर आज मामाजी पूछ लेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *