ग्वालियर जिला पंचायत भाजपा के खाते में! …?
13 सदस्यों में से 8 भाजपा समर्थित, 4 कांग्रेस तो एक निर्दलीय, BJP का रास्ता साफ….
ग्वालियर जिला पंचायत के 13 वार्ड के लिए मतदान और मतगणना पूरी हो चुकी है। कौन जीता और कौन हारा यह रिजल्ट 14 जुलाई को घोषित किए जाएंगे, लेकिन मतगणना के आधार पर जिला पंचायत की तस्वीर साफ हो गई है। ग्वालियर जिला पंचायत भाजपा के पाले में जाती दिख रही है। 13 जीते सदस्यों में से 8 भाजपा, 4 कांग्रेस समर्थित हैं, जबकि एक निर्दलीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष की सीट SC महिला है। ऐसे में वार्ड-3, 7 व 9 में SC महिला जीती हैं। इन्हीं में से कोई अध्यक्ष होंगी, लेकिन सबसे ज्यादा संभावना वार्ड-7 की प्रत्याशी की हैं। यह गृहमंत्री की खास मानी जाती है वहीं वार्ड-3 की प्रत्याशी राज्यमंत्री भारत सिंह की खास हैं। ऐसे मंे यह दो मंत्रियों में अध्यक्ष के लिए सीधा मुकाबला है।
किस वार्ड से कौन जीता
– वार्ड-1 से प्रियंका सतेन्द्र गुर्जर निर्दलीय, वार्ड-2 से माया भूपेन्द्र कांग्रेस, वार्ड-3 से दुर्गेश, कुंअर सिंह भाजपा, वार्ड-4 से पिंकी शिवराज यादव कांग्रेस, वार्ड-5 आशा जसवंत सिंह भाजपा, वार्ड-6 मंदेबाई आदिवासी भाजपा, वार्ड-7 से नेहा मुकेश परिहार भाजपा, वार्ड-8 से आजाद सूर्यभान भाजपा, वार्ड-9 से मंजू राजू खटीक भाजपा, वार्ड-10 से अंजू आलोक शर्मा भाजपा, वार्ड-11 से जितेन्द्र सिंह रावत भाजपा, वार्ड-12 से केशव सिंह बघेल कांग्रेस, वार्ड-13 से अनूप सिंह कुशवाह कांग्रेस जीते हैं। यह सदस्य चुनाव निर्दलीय जीते हैं, लेकिन इन्हंे कांग्रेस-बीजेपी का समर्थन है।
वार्ड-3 व 7 से होगा नया जिला पंचायत अध्यक्ष
ग्वालियर जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 13 वार्ड में से वार्ड नंबर 3, 7, 9 में SC महिला चुनाव जीती हैं। इनमें से ही कोई जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगी, लेकिन इनमें से वार्ड-3 की प्रत्याशी दुर्गेश जाटव राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह की खास मानी जाती है और वार्ड-7 की नेता पत्नी मुकेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की खास। ऐसे में इन दोनों के साथ ही दो मंत्री में भी जोर अजमाश शुरू हो गई है।
कांग्रेस भी कर रही दावा उनके पास 7 सदस्य
– पर खेल यहीं खत्म नहीं होता है। कांग्रेस भी लगातार जीते हुए कांग्रेस और निर्दलीय के अलावा कुछ भाजपा समर्थित सदस्यों के संपर्क में है। दावा है कि उनके पास सात नंबर का फिगर है। पर सही समय का इंतजार है, लेकिन भाजपा का दावा जिला पंचायत पर ज्यादा पुख्ता नजर आ रहा है।