संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू, केंद्र पेश करेगी 32 बिल

संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। 12 अगस्त तक चलने वाले इस सत्र में संसद की 18 बैठकें होंगी। इस सत्र के दौरान सरकार 32 बिल सूचीबद्ध करवाए हैं, इनमें से 24 नए बिल होंगे। फिलहाल संसद में 35 बिल पेंडिंग हैं, जिनमें से आठ बिलों को सरकार ने फिर से विचार के लिए लाएगी

लाइव अपडेट

लोकसभा में शिंजो आबे को दी गई श्रद्धांजलि

मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा, भारत ने अपना सच्चा दोस्त खो दिया। उन्होंने कहा, शिंजो आबे को तेजी से हो रहे बदलावों के बारे में बहुत जानकारी थी।

11:05 AM, 18-JUL-2022
संसद के नए सदस्यों ने ली शपथ

संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है। राज्यसभा व लोकसभा में नए सदस्यों को शपथ दिलाई जा रही है।

11:01 AM, 18-JUL-2022
पीएम मोदी ने मंत्रियों के साथ की बैठक

संसद के मानसून सत्र से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रियों के साथ बैठक की। यह बैठक संसद भवन परिसर में ही हुई।

10:29 AM, 18-JUL-2022
कांग्रेस ने की मुद्रास्फीति और जीएसटी पर चर्चा की मांग

राज्यसभा में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल की ओर से मुद्रास्फीति और जीएसटी में हालिया वृद्धि पर चर्चा के लिए सस्पेंशन और बिजनेस नोटिस दिया गया है।

09:46 AM, 18-JUL-2022
राष्ट्रहित में सदन का उपयोग करें सांसद- पीएम मोदी
मानसून सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा, यह सत्र महत्वपूर्ण है। इसी समय, राष्ट्रपति पद और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव हो रहे हैं। आज मतदान भी हो रहा है। इसी कालखंड में देश को नए राष्ट्रपति, नए उपराष्ट्रपति उनका मार्गदर्शन प्रारंभ होगा। पीएम मोदी ने कहा, हम हमेशा सदन को संवाद का एक सक्षम माध्यम मानते हैं। तीर्थक्षेत्र मानते हैं। जहां खुले मन से संवाद हो। जरूरत पड़े तो वाद-विवाद हो। आलोचना भी हो। चीजों का बारीकियों से विश्लेषण हो। ताकि, नीति व निर्णयों में सकारात्मक योगदान हो। सांसदों से आग्रह करूंगा कि गहन और उत्तम चर्चा हो। सदन को जितना ज्यादा प्रोडक्टिव बना सकें, इसके लिए सबका प्रयास हो। सभी के प्रयास से सदन चलता है। सदन की गरिमा बनाने के लिए हम सब अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए इस सत्र का राष्ट्रहित का उपयोग करें। आजादी के लिए जिन्होंने अपनी जवानी खपा दी, जिंदगी जेलों में काटी। उनके सपनों को याद रखते हुए सदन का सर्वाधिक उपयोग करें।
09:30 AM, 18-JUL-2022
Monsoon Session 2022 Live: संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू, केंद्र पेश करेगी 32 बिल
संसद का मानसून सत्र थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। इससे पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने ट्वीट कर सांसदों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, संसद का मानसून सत्र सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा। देश की जनता की अपेक्षा है कि उनसे जुड़े विषयों पर सदन में सार्थक चर्चा हो। माननीय सदस्य देशहित के मुद्दों पर सकारात्मकता से विचार और संवाद करें। आशा है सभी दल, सदन की गरिमा और शालीनता को समृद्ध करते हुए इसमें अपना योगदान देंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *