MP की 115 जनपदों पर BJP समर्थक बने अध्यक्ष …?

21 जनपदें निर्विरोध; दतिया में जनपद सदस्य की हार्ट अटैक से मौत, अब तक 143 जनपदों का रिजल्ट घोषित….

मध्यप्रदेश में पहले चरण में हुए पंचायत चुनावों के बाद आज जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव हो रहा है। प्रदेश की 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्षों को चुना जाना है। भोपाल की फंदा, इंदौर की महू और इंदौर, ग्वालियर के मुरार, भितरवार, जबलपुर के सिहोरा, बरगी, मझौली, पाटन जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जा चुके हैं या फिर चुने जा रहे हैं। अब तक मिले रुझानों में BJP को बहुमत मिला है। प्रदेश की 21 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। अब तक आए 143 जनपद अध्यक्षों के परिणामों में 115 भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष चुने गए हैं। दिग्विजय सिंह के गृहनगर राघौगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थक प्रज्ञा चंद्रमोहन मीणा अध्यक्ष बनी हैं।

उधर, बड़वानी जिले के सेंधवा में जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा हो गया। कांग्रेस और BJP समर्थकों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। दरअसल, जनपद सदस्य को काउंटिंग स्थल पर ले जाना था, लेकिन उनके समर्थक भी अंदर जाने की जिद करने लगे। 

दतिया में हार्ट अटैक से जनपद सदस्य की मौत

दतिया जनपद पंचायत के वार्ड नंबर 3 नयाखेड़ा से नवनिर्वाचित सदस्य गिरवर लोधी(53 साल) की डबरा में हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, गिरवर बीते दिन भोपाल से लौट कर डबरा पहुंचे थे। दतिया जिले के नयाखेड़ा गांव निवासी 53 वर्षीय गिरवर लोधी पिता रघुवर लोधी ने जनपद के वार्ड नंबर 3 से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी मनोज कुमार को 833 वोटों से हराया था। गिरवर भाजपा के समर्थक थे।

इन 13 जिलों में कांग्रेस साफ

प्रदेश के 13 जिलों में आज हुए चुनाव में 13 जिलों में कांग्रेस एक भी अध्यक्ष नहीं बना पाई। राजधानी भोपाल, रायसेन, इंदौर, बड़वानी, ग्वालियर, अशोकनगर, सतना, झाबुआ, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, दमोह, अलीराजपुर, कटनी में बीजेपी समर्थक अध्यक्ष बने हैं।

बड़वानी जिले के सेंधवा में जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा हो गया।
बड़वानी जिले के सेंधवा में जनपद अध्यक्ष चुनाव के दौरान हंगामा हो गया।

इन जनपद पंचायतों में निर्विरोध बने अध्यक्ष

जनपद पंचायत जिला नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष
सोहावल सतना राजेश कुमार रावत
उंचेहरा सतना अंजू भार्गवेन्द्र सिंह
गैरतगंज रायसेन विजय पटेल
विदिशा विदिशा वीर सिंह रघुवंशी
जबेरा दमोह विनोद राय
ढ़ीमरखेड़ा कटनी सुनीता-संतोष दुबे
बड़वारा कटनी सुधा-घनश्याम जायसवाल
करेली नरसिंहपुर प्रतिज्ञा परिहार
सागर सागर सविता-पृथ्वी सिंह
रहली सागर रश्मि-सुरेश कश्यप
मानपुर उमरिया ममता सिंह
राजनगर छतरपुर प्रेमबाई कुशवाह
सीतामऊ मंदसौर रुकमणी बाई मांगीलाल
उदयपुरा रायसेन गंगोत्री मेहरा
नसरुल्लागंज सीहोर अंजू अवध पटेल
नटेरन विदिशा संगीता
बरघाट सिवनी आभा जितेन्द्र
घंसौर सिवनी सविता उईके
सैलाना रतलाम कैलाशी बाई
ईसागढ़ अशोकनगर चंदा-रंजीत सिंह यादव
अशोकनगर अशोकनगर नारानी बाई परिहार
भोपाल फंदा प्रमोद राजपूत

अपडेट्स…

  • मप्र के 52वें जिले निवाड़ी में भाजपा विधायक अनिल जैन की पत्नी निरंजना जैन निवाड़ी जनपद पंचायत की अध्यक्ष चुनी गईं। वोटिंग के दौरान निरंजना जैन को 19 वोट मिले। प्रतिद्वंद्वी दशरथ पटेल को 5 वोट मिले।
  • खंडवा जनपद में कांग्रेस समर्थित मीनाबाई रामपालसिंह सोलंकी जनपद अध्यक्ष बनीं। अल्पमत के बाद भी भाजपा प्रत्याशी रूपाली पटेल को हराया। 23 वोट में से 13 मीनाबाई और 10 रूपाली को मिले।
  • सागर की बंडा जनपद में लोकेंद्र सिंह लोधी अध्यक्ष बने। उन्हें 14 वोट मिले।
  • जबलपुर की सिहोरा जनपद में रश्मि मनेंद्र अग्निहोत्री अध्यक्ष बनीं। रश्मि और छोटू मास्टर को 11-11 वोट मिले। इस पर पर्ची निकालकर जनपद अध्यक्ष चुना गया। बरगी में कांग्रेस समर्थित चन्द्रकिरण गिरी गोस्वामी जीती। 22 में से 13 सदस्यों का समर्थन मिला।
  • नर्मदापुरम की सिवनी मालवा से मृगेंद्र मंडलोई जनपद अध्यक्ष चुने गए।
  • पन्ना में गीता गोपाल कोरी जनपद अध्यक्ष और धर्मेन्द्र पाण्डेय उपाध्यक्ष बने।
  • उज्जैन में कलेक्टर आशीष सिंह और विधायक महेश परमार के बीच बहस हो गई।
इंदौर में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया के साथ मंत्री तुलसी सिलावट
इंदौर में नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया के साथ मंत्री तुलसी सिलावट

यहां कांग्रेस के अध्यक्ष बने

  • गुना :पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के गृहनगर राघौगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस की प्रज्ञा चंद्रमोहन मीणा अध्यक्ष बनीं।
  • खंड़वा : कांग्रेस की मीनाबाई खंड़वा जनपद अध्यक्ष चुनी गईं । यहां अल्पमत में होने के बावजूद कांग्रेस को जीत मिली। पांच निर्दलीयों सहित दो सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग की।
  • टीकमगढ़ : उमा भारती के गृह जिले टीकमगढ़ के बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थक उज्जवला-रविन्द्र सिंह बुन्देला अध्यक्ष बनी हैं।
  • छतरपुर : कांग्रेस समर्थक ममता चंद्रशेखर तिवारी निर्विरोध छतरपुर की जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष आशा यादव निर्वाचित हुई।
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थक उज्जवला रविन्द्र सिंह बुन्देला अध्यक्ष बनीं
बल्देवगढ़ जनपद पंचायत में कांग्रेस समर्थक उज्जवला रविन्द्र सिंह बुन्देला अध्यक्ष बनीं
क्रमांक जनपद पंचायत जिला नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष
1 ब्यावरा राजगढ़ राधा-जगदीश गुर्जर
2 राजगढ़ राजगढ़ अनोख-फूल सिंह तंवर
3 इंदौर इंदौर विश्वजीत सिंह
4 महू इंदौर सरदार मांगीलाल
5 बडवाह खरगोन प्रेमलता-दिनेश
6 निसरपुर धार शर्मिला
7 कुक्षी धार छगन सिंह बघेल
8 सेधवा बड़वानी लता-सीताराम
9 राजपुर बड़वानी अनीता बाई
10 मुरार ग्वालियर धीरज किरार
11 भितरवार ग्वालियर लक्ष्मी नारायण
12 नरवर शिवपुरी प्रियंका गौरव पाल
13 सिवनी सिवनी किरण भलावी
14 लखनादौन सिवनी पार्वती बाई
15 शाहपुरा डिंडोरी प्रियंका आरमा
16 मेहदवानी डिंडोरी रामप्रसाद टेकाम
17 डिंडोरी डिंडोरी आशा सिंह
18 बडौद आगर मालवा सुशीला बाई
19 आगर आगर मालवा धर्मकुंवर सिंह
20 बड़ामलहरा छतरपुर राघव परमार
21 बक्सवाहा छतरपुर रजनी यादव
22 टीकमगढ़ टीकमगढ कल्याणी गिरी
23 अजयगढ़ पन्ना रामरती यादव
24 गुन्नौर पन्ना जानकी बाई
25 सोहागपुर नर्मदापुरम हीरावती सिंह
26 केसला नर्मदापुरम आकांक्षा सिंह
27 पुष्पराजगढ अनूपपुर मिथलेश सिंह
28 अंबाह मुरैना मधुरिमा तोमर
29 बंडा सागर लोकेन्द्र सिंह
30 निवाड़ी निवाड़ी निरंजना-अनिल जैन
31 सिवनी मालवा नर्मदापुरम मृगेंद्र मंडलोई
32 छतरपुर छतरपुर ममता-चंद्रशेखर तिवारी
33 डही धार शांति-राजेन्द्र
34 बदनावर धार आशा कुंवर
35 उमरबन धार लाला विभोर वास्केल
36 पेटलावद झाबुआ रमेश सोलंकी
37 थांदला झाबुआ जालम सिंह सोलंकी
38 झाबुआ झाबुआ कमोदी भूरिया
39 बुरहानपुर बुरहानपुर सोनाली पाटिल
40 पानसेमल बड़वानी शीला बसावे
41 ठीकरी बड़वानी मनोहर सिंह
42 गुना गुना साक्षी राम प्रताप सिंह
43 बमोरी गुना गायत्री भील
44 खनियाधाना शिवपुरी अनीता लोधी
45 सिहोरी जबलपुर रश्मिमणि अग्नहोत्री
46 मझौली जबलपुर विद्या दिनेश चौरसिया
47 पाटन जबलपुर ज्योति ठाकुर
48 अमरवाड़ा छिंदवाड़ा नीलेश कंगाली
49 बिछुआ सिवनी सतीश भलावी
50 परसवाड़ा बालाघाट कमलजीत धुर्वे
51 खैरलांजी बालाघाट आशु गुनाराम बघेल
52 मवई मंड़ला मनीषा प्रहलाद मरकाम
53 नैनपुर मंड़ला ओमवती चैन सिंह
54 विजयराघवगढ़ कटनी सुधा कोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *