एक और शपथग्रहण …? रिकॉर्ड 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले भी काफी पीछे
यह जानना अहम है कि नीतीश कुमार को रिकॉर्ड आठवीं बार शपथ लेने की वजह क्या है? आखिर देश में सबसे लंबे समय तक किसी राज्य की कमान संभालने वाले नेता इस रिकॉर्ड को कैसे नहीं बना पाए? इसके अलावा वे कौन-कौन से मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच बार सीएम पद संभाला है। आइये जानते हैं…
एनडीए सरकार में मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार बुधवार शाम चार बजे एक बार फिर सीएम पद की शपथ लेंगे। नीतीश पहली बार साल 2000 में सात दिन के मुख्यमंत्री बने थे। अगले 22 साल में अब तक वे कुल छह बार सीएम पद की शपथ ले चुके हैं। यानी आज नीतीश कुल आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है, क्योंकि देश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी इतनी बार शपथ नहीं ले पाए हैं।
इस बीच यह जानना अहम है कि नीतीश कुमार को रिकॉर्ड आठवीं बार शपथ लेने की वजह क्या है? आखिर देश में सबसे लंबे समय तक किसी राज्य की कमान संभालने वाले नेता इस रिकॉर्ड को कैसे नहीं बना पाए? इसके अलावा वे कौन-कौन से मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने पांच बार सीएम पद संभाला है। आइये जानते हैं…