भिंड के अकोड़ा नगर परिषद अध्यक्ष के जुलूस में मारपीट, हवाई फायरिंग, 2 लोगों पर FIR

जुलूस निकालने पर विवाद …?

भिंड के उमरी थाना क्षेत्र में नगर परिषद अध्यक्ष बनने के बाद निकाले जा रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। इस दौना एक युवक की जमकर मारपीट की गई। इसी समय अवैध हथियार लहराए गए और हवाई फायरिंग भी की गई। ये फरियादी पीड़ित ने पुलिस थाने में दर्ज कराई। उमरी पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली।

पुलिस के मुताबिक बीते 12 अगस्त को अकोड़ा नगर परिषद में अध्यक्ष बनने के बाद विजय जुलूस का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान छकू का पुरा में रहने वाले बृजेश पुत्र भगवान सिंह यादव अपने घर के बाहर खउ़ा था। इस दौरान कुछ लोगों ने घर के बाद गाली गालौज व अभद्रता पूर्ण तरीके से नारेबाजी करने लगे। इस बात का विरोध फरियादी पक्ष की ओर से किया गया। विरोध करने पर रैली में शामिल कुछ युवकों ने फरियादी के साथ मारपीट करने लगे। जब पीड़ित पक्ष ने बचाव करना चाहा तो तभी आरोपी पक्ष की ओर से अवैध हथियार लहराए गए। आरोपी पक्ष की ओर से अवैध हथियारों से फायरिंग भी की गई। इस घटना में की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले की जांच की। मामला सही पाए जाने पर उमरी थाना पुलिस ने राहुल सिंह यादव और अंकित सिंह यादव निवासी छकू के पुरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *