42 साल की महिला से कांग्रेस नेता ने किया रेप …!

गुना में बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर घर बुलाया, FIR, कांग्रेस ने भी हटाया …

गुना के चांचौड़ा इलाके के एक कांग्रेस नेता पर महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर कांग्रेस नेता पर FIR की गई है। आरोप लगाए गए हैं कि बेटे को नौकरी दिलाने के नाम पर कांग्रेस नेता ने महिला को घर बुलाया और जबरदस्ती गलत काम किया। उधर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने बीनागंज शहर कांग्रेस अध्यक्ष को निष्कासित कर दिया है।

चांचौड़ा थाना प्रभारी TI रवि गुप्ता ने बताया कि 42 वर्षीय महिला ने रविवार शाम थाने पर शिकायत की। उसने अपनी शिकायत में बताया कि बीनागंज निवासी प्रदीप सोनी ने उसे बेटे की नौकरी के नाम पर अपने घर बुलाया। वहां उससे जबरदस्ती गलत काम किया। महिला का बीनागंज आना-जाना रहता था, तभी से वह प्रदीप सोनी को जानती है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने प्रदीप सोनी पर रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। वह फरार बताया जा रहा है।

बीनागंज शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सोनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ रेप का आरोपी।
बीनागंज शहर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सोनी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। विधायक लक्ष्मण सिंह के साथ रेप का आरोपी।

पीड़िता ने यह की शिकायत

मैं प्रार्थिया चाचौड़ा की रहने वाली हूं। वहां पर मैं पदस्थ हूं। बीनागंज में आते-जाते समय मेरी प्रदीप पुत्र रामभरोसा सोनी निवासी वार्ड न. 13 घोसी मोहल्ला बीनागंज से मुलाकात हुई। तब उसने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे लड़के की नौकरी लगवा दूंगा। मुझे मेरे लड़के की नौकरी लगवाने का झांसा देकर 17 अगस्त को प्रदीप सोनी बीनागंज बाजार से सुबह करीब 10 बजे अपने घर घोसी मोहल्ला बीनागंज ले गया। उस समय उसके लड़का, लड़की व पत्नी कोई भी घर पर नहीं था। तब प्रदीप सोनी ने मुझे उसके कमरे में ले जाकर जबरदस्ती रेप किया। इसके बाद मुझे कई बार अपने सूने घर में प्रदीप सोनी ने बुलाया और मेरे साथ गलत काम (बलात्कार) किया। इसी दौरान प्रदीप सोनी ने अपने साथ मेरे अश्लील फोटो खींच लिए। मुझे आज पता चला है कि 16 सितंबर को प्रदीप सोनी ने मेरे अश्लील फोटो किसी व्हाटसप ग्रुप में वायरल कर दिए हैं। फिर मैंने पूरी बात अपने पति को बताई। प्रदीप सोनी के खिलाफ रिपोर्ट करती हूं,कार्यवाही की जाए। (जैसा महिला ने FIR में बताया)

कांग्रेस ने किया निष्कासित

उधर मामला सामने आते ही पार्टी ने शहर अध्यक्ष पर एक्शन लिया है। उन्हें पद से निष्कासित कर दिया गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने पत्र जारी किया है। इसमें कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण उन्हें शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद से निष्कासित किया गया है। रविवार को ही जिलाध्यक्ष ने निष्कासन का पत्र जारी किया है।

चार वर्ष से हैं अध्यक्ष, पति-पत्नी लड़ चुके चुनाव

प्रदीप सोनी पिछले चार वर्षों से बीनागंज शहर कांग्रेस अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह संगठन में भी काम कर चुके हैं। वह चांचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के करीबी बताये जाते हैं। दो महीने पहले हुए नगरीय निकाय चुनावों में इन्होंने दो वार्डों से चुनाव लड़ा था। वार्ड 10 से उनकी पत्नी चुनाव लडीं थीं। वहीं वार्ड 11 से प्रदीप सोनी खुद कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। हालांकि, दोनों वार्डों में ही यह चुनाव हार गए थे।

कांग्रेस ने भी निष्कासन के पत्र में गलती की है। तारीख में 9वे महीने की जगह 10वां महीना लिख दिया है।
कांग्रेस ने भी निष्कासन के पत्र में गलती की है। तारीख में 9वे महीने की जगह 10वां महीना लिख दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *