वन भवन 14 साल में 5 बार बदली लागत, 84 करोड़ से 172 करोड़ तक पहुंची

प्रोजेक्ट…:

वन भवन की डिजाइन जितनी अलग है उतनी ही उसकी बनने की प्रक्रिया। इसकी डिजाइन ग्रीन बिल्डिंग के हिसाब से तैयार की गई थी। यह शहर की सबसे ज्यादा कांच वाली सरकारी बिल्डिंग है। पिछले 14 सालों में इस बिल्डिंग की लागत 5 बार बदली। अब फिर इसकी लागत 14 करोड़ रुपए बढ़ गई है। क्योंकि बिल्डिंग में सिंगल ग्लास की जगह डबल ग्लास का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। यह प्रोजेक्ट 2008 में शुरू हुआ था। तब इसकी लागत 84 करोड़ रुपए थी। इसके बाद 2011 में फिर लागत बढ़ गई। इसका शुभारंभ 1 नवंबर को होगा।

प्रोजेक्ट…

  • 2008 में शुरू हुआ था वन विभाग के इस भवन का काम, तब लागत थी 84 करोड़
  • 2011 में इसे ग्रीन बिल्डिंग बनाने के लिए बजट रखा गया 225 करोड़

ऐसे घटता-बढ़ता गया बजट…

  • 2018 में बिल्डिंग के रूफ टॉप ग्रीन टेरिस और सोलर पैनल का प्रपोजल को विड्रा करने पर बजट रखा गया 186 करोड़।
  • 2020 में थ्री स्टार प्लस की रेटिंग को विड्रा करने पर बजट तय हुआ 158 करोड़ रुपए।
  • 2022 में डिजाइन में बदलाव से बजट 14 करोड़ बढ़ गया। अब लागत 172 करोड़ हो गया।

बिल्डिंग का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। शुभारंभ की तारीख 1 नवंबर ही निर्धारित है। इसमें फिलहाल कोई चेंज नहीं है। 14 करोड़ रुपए बजट में और बढ़ गए है। वन भवन बनकर 172 करोड़ में बनकर तैयार हो जाएगा।
 पीसीसीएफ भू प्रबंधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *