नोएडा में सांसद महेश शर्मा के करीबी पर जानलेवा हमला …

शरीर में कई जगह फ्रैक्चर, ICU में एडमिट; त्यागी समाज पर की थी टिप्पणी

नोएडा सांसद महेश शर्मा के करीबी भाजपा कार्यकर्ता पर देर रात जानलेवा हमला हो गया। इस हमले में उसके शरीर में कई जगह फ्रैक्चर भी आया है। जिसकी वजह से उसे गंभीर हालत में उसे आईसीयू में एडमिट कराया गया है। देर रात महेश शर्मा उसे हॉस्पिटल भी देखने के लिए गए थे। सांसद ने पुलिस को आरोपियों को पकड़ने के लिए 36 घंटे का समय दिया है।

गुरूवार शाम हुआ जानलेवा हमला

गुरूवार शाम को संचित शर्मा उर्फ सिग्गा पंडित स्कोर्पियो से अपने एक साथी के साथ जा रहे थे। तभी केंद्रीय विहार एडब्लूएचओ सोसाइटी के पास उनकी गाड़ी को एक गाड़ी ने ओवरटेक कर जबरन रोक लिया। जिसके बाद उन्हें बुरी तरह मारापीटा था। सांसद महेश शर्मा ने आरोप लगाया है कि संचित पर बंदूक तानी गई लेकिन भीड़ आ जाने की वजह से हमलावर भाग गए। फिलहाल संचित को ग्रेटर नोएडा के कैलाश हास्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

संचित को देखने के लिए महेश शर्मा भी पहुंचे थे।
संचित को देखने के लिए महेश शर्मा भी पहुंचे थे।

डाक्टर ने बताया कि मरीज की हालत काफी गंभीर है। उसके पैर सहित शरीर में कई जगह फ्रैक्चर है। पैर में तो ऑपरेशन करना होगा। जिसके लिए उनकी स्थिति सामान्य होना जरूरी है। उसके बाद ही उनका ऑपरेशन हो पाएगा। तब तक के लिए उन्हें आईसीयू में एडमिट कर दिया गया है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए लगी चार टीमें

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने कहा कि पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

घायल अवस्था में अस्पताल में संचित शर्मा।
घायल अवस्था में अस्पताल में संचित शर्मा।

श्रीकांत त्यागी मामले से चर्चा में आया था सिग्गा

​​​​​​​बीते दिनों महिला से अभद्रता के मामले में श्रीकांत त्यागी के जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर त्यागी समाज पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले के बाद सांसद महेश शर्मा का करीबी संचित शर्मा उर्फ सिग्गा पंडित चर्चा में आया था। इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ था। जेल भी गया था। घटना के कुछ दिन बाद ही सिग्गा छूट कर बाहर आ गया था। अभी वह जमानत पर चल रहा है। माना जा रहा है कि पुलिस इस घटना को भी इसी से जोड़ कर देख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *