ग्वालियर: 2022 में हुए 2057 सड़क हादसों में 301 ने गंवाई जान, 73 हजार चालान काटकर 2.58 करोड़ वसूले

नियमों की अनदेखी:2022 में हुए 2057 सड़क हादसों में 301 ने गंवाई जान, 73 हजार चालान काटकर 2.58 करोड़ वसूले
  • 2021 के मुकाबले 2022 में यातायात नियम तोड़ने वाले बढ़े, 17,000 चालान अधिक काटे गए, हादसों की संख्या भी बढ़ी

ग्वालियर पुलिस के आंकड़े देखें तो यातायात नियम तोड़ने वाले बढ़े हैं। 2022 में यातायात और अन्य थानों की पुलिस ने 73 हजार 49 चालान काटकर 2 करोड़ 58 लाख 2 हजार का समन शुल्क वसूला था। 2021 में 55 हजार 650 चालानी कार्रवाई कर 2 करोड़ 21 लाख 29 हजार 100 रुपए समन शुल्क वसूला। 2021 के मुकाबले 2022 में 17 हजार 399 चालान ज्यादा काटे गए। ट्रैफिक डीएसपी नरेश अन्नोटिया ने कहा कि हेलमेट लगाकर वाहन चलाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाता है।

लगातार अभियान चला रहे हैं

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी से 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या में कमी आई है।
-मृगाखी डेका, एएसपी ट्रैफिक

हेलमेट जागरूकता रैली से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू, एडीजी ने चलाई बाइक

बुधवार से शहर में सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत हुई। इसका शुभारंभ हेलमेट जागरूकता रैली से हुआ। रैली को पुलिस कंट्रोल रूम में सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने हरी झंडी दिखाई। रैली का नेतृत्व एडीजी डी श्रीनिवास वर्मा ने बाइक चलाकर किया। एसएसपी अमित सांघी ने भी बाइक चलाई।

रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और समापन पुलिस कंट्रोल रूम पर हुआ। इस मौके पर एएसपी ट्रैफिक मृगाखी डेका सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेफिक सप्ताह काे लेकर निकली रैली काे सांसद ने दिखाई हरी झंडी ,बुलट पर निकले पुलिस अधिकारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *