दिल्ली को 10 साल बाद मिली महिला मेयर …! BJP की रेखा को 34 वोट से हराया …

AAP की शैली जीतीं, 150 वोट मिले; BJP की रेखा को 34 वोट से हराया …

नगर निगम चुनाव के 80 दिन बाद दिल्ली को नया मेयर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय को मेयर चुना गया। शैली को 150 वोट मिले। उन्होंने भाजपा की रेखा गुप्ता को 34 वोटों से हराया।

दिल्ली को 10 साल बाद महिला मेयर मिली है। 2011 में भाजपा की रजनी अब्बी आखिरी महिला मेयर थीं। इसके बाद 2012 में शीला दीक्षित सरकार में दिल्ली नगर निगम को 3 हिस्सों में बांटा गया था। 2022 में इन हिस्सों को मिलाकर फिर एक कर दिया गया। इसके बाद यह MCD का पहला चुनाव था।

वहीं, AAP के आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर चुना गया है। उन्हें 147 वोट मिले हैं। उन्होंने BJP के कमल बागड़ी को हराया।

जीत के बाद बोलीं शैली- CM केजरीवाल की 10 गारंटी पर काम करेंगे
मेयर चुनाव जीतने के बाद शैली ने कहा कि हमें जनता की उम्मीदों को पूरा करने के लिए साथ काम करना होगा। इसके लिए हम CM केजरीवाल की जनता को दी गई 10 गारंटी पर काम करेंगे। लैंडफिल साइट का निरीक्षण 3 महीनों के अंदर किया जाएगा।

उधर, शैली ओबेरॉय की जीत के बाद CM अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुंडागर्दी हार गई, दिल्ली की जनता जीत गई।

जीत के बाद मेयर की सीट पर बैठने से पहले शैली ओबेरॉय ने कुर्सी को प्रणाम किया।
जीत के बाद मेयर की सीट पर बैठने से पहले शैली ओबेरॉय ने कुर्सी को प्रणाम किया।

8 दिसंबर को आया MCD चुनाव का रिजल्ट, 15 साल बाद भाजपा बाहर हुई
दिल्ली में MCD चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे, जबकि इनका रिजल्ट 8 दिसंबर को आया था। चुनाव में 15 साल बाद भाजपा को MCD में बहुमत नहीं मिला था। 250 सीट के सदन में मेयर बनने के लिए 138 वोट चाहिए थे। मेयर चुनाव में 241 पार्षद, 10 सांसद और 14 विधायकों ने वोट डाले। 9 कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव में हिस्सा नहीं लिया।

भाजपा की मेयर कैंडिडेट रेखा गुप्ता के मतदान के लिए जाने की तस्वीर, उन्हें 115 वोट मिले।
भाजपा की मेयर कैंडिडेट रेखा गुप्ता के मतदान के लिए जाने की तस्वीर, उन्हें 115 वोट मिले।

वोटिंग से पहले पुलिस से भिड़े AAP पार्षद
सुबह 11 बजे वोटिंग शुरू होने से पहले सिविक सेंटर में हंगामे जैसे हालात दिखे। AAP पार्षदों की पुलिस से झड़प भी हुई। AAP पार्षद सदन में बीजेपी विधायक विजेंद्र गुप्ता की एंट्री का विरोध कर रहे थे। हंगामे की आशंका को देखते हुए सदन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। सदन में SSB जवानों को तैनात किया गया।

AAP पार्षद श्वेता निगम बीमार होने के बावजूद वोटिंग के लिए पहुंचीं, उन्हें सबसे पहले वोट डालने दिया गया। फोटो- सोशल मीडिया से।
AAP पार्षद श्वेता निगम बीमार होने के बावजूद वोटिंग के लिए पहुंचीं, उन्हें सबसे पहले वोट डालने दिया गया। फोटो- सोशल मीडिया से।

मेयर चुनाव से जुड़ी बड़ी बातें…

  • वोटिंग प्रक्रिया को तेज करने के लिए एक्स्ट्रा बूथ लगाया गया था।
  • BJP के सांसद हंसराज हंस ने कहा था- उनकी पार्टी मेयर चुनाव जीत रही है।
  • सांसद मीनाक्षी लेखी ने मेयर चुनाव का सबसे पहला वोट डाला था।
  • कांग्रेस के पार्षद वोटिंग से पहले सदन से बाहर चले गए।
सिविक सेंटर में सुबह 11.20 बजे मतदान शुरू हुआ। सांसद गौतम गंभीर (सफेद टी शर्ट में) ने भी वोट डाला।
सिविक सेंटर में सुबह 11.20 बजे मतदान शुरू हुआ। सांसद गौतम गंभीर (सफेद टी शर्ट में) ने भी वोट डाला।

इससे पहले 3 बार चुनाव नहीं हो सके
इससे पहले 3 बार मेयर चुनाव कराने की कोशिश की गई, लेकिन भाजपा और आप मेंबर्स के हंगामे के चलते ये नहीं हो सके। हंगामे की वजह LG वीके सक्सेना की ओर से मनोनीत 10 MCD सदस्यों को वोट देने की अनुमति का फैसला था। इसे लेकर AAP की मेयर प्रत्याशी शैली ओबेरॉय सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई थीं।

17 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने AAP के पक्ष में फैसला सुनाया था। 24 घंटों के अंदर नोटिस जारी करने के लिए कहा था। इसके बाद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल को 22 फरवरी को चुनाव कराने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने 2 घंटे में ही मान लिया।

मेयर के साथ डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के छह सदस्यों के लिए 6 जनवरी, 24 जनवरी और 6 फरवरी को 3 बार कोशिशें हुईं, लेकिन हर बार भाजपा और AAP के हंगामे के बाद कार्यवाही स्थगित हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *