इंदौर में खनिज अधिकारी के यहां लोकायुक्त का एकसाथ चार जगह छापा
इंदौर में खनिज अधिकारी के यहां लोकायुक्त का एकसाथ चार जगह छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला
अधिकारी ने अपने भाई के नाम से भी संपत्ति खरीदी है।
इंदौर में मंगलवार तड़के माइनिंग आफिसर के बंगले पर लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है। देवास में पदस्थ इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है।
खनीज अधिकारी का नाम एमके खताड़िया है और वह 1991 में द्वितीय श्रेणी अधिकारी के तौर पर पदस्थ हुए थे। वह इंदौर, देवास, धार, उज्जैन में पदस्थ रह चुके हैं।
उनके तुलसी नगर के घर के साथ ही चार जगहों पर कार्रवाई जारी है। टीम तड़के चार बजे उनके बंगले पर पहुंच गई थी। इनके पास कई लक्जरी गाड़ियों के साथ संपत्ति आंकी गई हैं।
अधिकारी ने अपने भाई के नाम से भी संपत्ति खरीदी है। इंदौर के पास पीथमपुर में भी उनकी कोई कंपनी बताई जा रही है। तुलसीनगर, उज्जैन सहित क्रेशर प्लांट देवगुराड़िया में हुई छापे मार कार्रवाई जारी है।
श्मोहन सिंह खतेड़िया, तत्कालीन जिला खनिज अधिकारी, जिला धार (वर्तमान में ज़िला देवास में पदस्थ) के विरुद्ध थाना लोकायुक्त भोपाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया। बाद में इंदौर तुलसी नगर स्थित घर में सर्च कार्यवाही जारी है। वेतन से लगभग तीन गुना ज़्यादा प्रॉपर्टी होने की संभावना जताई गई है। सर्च में मकानों के अलावा जमीन, व्यावसायिक प्लॉट, बेटे के नाम पर गिट्टी कांक्रीट रेडी मिक्स क्रशर प्लांट होने की जानकारी मिली है।