ग्वालियर – दाे साल में 1 लाख से ज्यादा वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस 57,992 ने ही बनवाए

ड्राइविंग लाइसेंस:दाे साल में 1 लाख से ज्यादा वाहनों के रजिस्ट्रेशन हुए, लेकिन ड्राइविंग लाइसेंस 57,992 ने ही बनवाए
  • पिछले साल की तुलना में इस बार 9,449 कम बने …

ग्वालियर में वाहनों के रजिस्ट्रेशन हर साल बढ़ रहे हैं, लेकिन इस साल ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या घटी है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में 24258 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं। इनमें 19312 पुरुष जबकि 4946 महिलाएं शामिल हैं। वर्ष 2021-22 में 33707 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए थे।

इनमें 27601 पुरुष व 6106 महिलाएं शामिल हैं। इस तरह पिछले साल की तुलना में इस बार 9449 कम ड्राइविंग लाइसेंस बने। जबकि वर्ष 2021-22 में 45875 दो व चार पहिया वाहन रजिस्टर्ड हुए हैं। वर्ष 2022-23 में दो व चार पहिया वाहन रजिस्ट्रेशन करवाने वालों की संख्या 59418 थी। जानकारों का मानना है कि ऑनलाइन टेस्ट होने से लाइसेंस बनवाने में लोग कम रुचि ले रहे हैं।

लर्निंग लाइसेंस वालों ने स्थायी लाइसेंस नहीं बनवाए

क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 32834 लोगों ने ऑनलाइन टेस्ट देकर लर्निंग लाइसेंस बनवाए थे, लेकिन इनमें से 24258 ने ही स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस बनवाए हैं। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस में गिरावट आने का प्रमुख कारण यह बताया जा रहा है कि अब सारथी पोर्टल से ई-लर्निंग लाइसेंस बन रहे हैं। इसके लिए आवेदकों को ऑनलाइन टेस्ट देना होता है। कई आवेदक इस टेस्ट को पास नहीं कर पा रहे। इससे स्थायी लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में गिरावट आई है।

इस साल स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस कम बने हैं

स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022-23 में कम बने हैं। इसका कारण लोगों द्वारा कम आवेदन करना है, जिससे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों की संख्या में गिरावट आई है।

-एचके सिंह, आरटीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *