संगठन में सिंधिया पर भारी नरेंद्र सिंह ..!
विधानसभा से पहले मंडल अध्यक्ष बनाने में पवैया, सिंधिया, नरेंद्र सिंह, शेजवलकर, माया सिंह को साधा …
6 नए मंडल बनाकर व्यवस्था बनाई गई …
ग्वालियर शहर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। भाजपा ने सभी गुटों को साधने का प्रयास किया है। पहले शहर में 9 मंडल हुआ करते थे जिन्हें बढ़ाकर 15 मंडल कर दिया गया है। वैसे पब्लिक फेस के रूप में चाहें सिंधिया की डिमांड ज्यादा हो, लेकिन संगठन में सिंधिया पर नरेंद्र सिंह तोमर गुट भारी पड़ रहा है।
15 मंडल अध्यक्ष के पद नरेंद्र सिंह तोमर गुट के खाते में गए हैं, जबकि सिंधिया गुट के खाते में 3 अध्यक्ष आए हैं। इसके अलावा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने पवैया-2, सांसद विवेक शेजवलकर-2, मायासिंह-1 व एक पद संगठन को दिया गया है। यह बात तो साफ है कि मंडल अध्यक्षों की नियुक्तियों में नरेंद्र सिंह तोमर की चली है।
भाजपा ने शहर में 9 से 15 किए मंडल
विधानसभा चुनाव नजदीक देख भाजपा ने शहर के मंडलों की संख्या में विस्तार किया है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नौ मंडल के स्थान पर 15 मंडल बना दिए हैं। इन सभी मंडलों के अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी गई है। ग्वालियर शहर में 944 मतदान के बूथ है। नौ मंडल रहने से एक मंडल पर औसतन 104 बूथ का भार पड़ रहा था। इसे कम करने के उद्देश्य से छह नए मंडल बनाए गए हैं। अभी दीनदयाल उपाध्याय मंडल दक्षिण विधानसभा में आता था। उसे ग्वालियर पूर्व में शिफ्ट किया गया है।
9 मंडल में से 7 पुराने रिपीट
भाजपा के ग्वालियर शहर में 9 मंडल पहले से ही थे। 6 नए मंडल बनाए गए हैं। 9 में से सात मंडल के अध्यक्ष तो जैसे के तैसे रिपीट कर दिए गए हैं, जबकि दो मंडल में से एक को कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार से नजदीकियों के चलते सिंधिया समर्थक की शिकायत पर बदला गया है तो एक मंडल के अध्यक्ष ने इस बार जिम्मेदारी संभालने से मना कर दिया है।
कौन – किस गुट का मंडल अध्यक्ष
नरेंद्र सिंह तोमर गुट
- कोटेश्वर महादेव मंडल का अध्यक्ष आकाश श्रीवास्तव
- महाराणा प्रताप मंडल का अध्यक्ष उमेश सिंह भदौरिया
- शहीद भगत सिंह मंडल का अध्यक्ष हरिओम झा
- स्वामी रामकृष्ण मंडल का अध्यक्ष शिवसिंह यादव
- शहीद हैमू कालानी मंडल का अध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास्तव
- गुप्तेश्वर महादेव मंडल का अध्यक्ष विनय शर्मा
ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट
- लक्ष्मीबाई मंडल का अध्यक्ष मनमोहन पाठक
- वीर दुर्गादास राठौर का अध्यक्ष योगेन्द्र तोमर
- वीर सावरकर मंडल का अध्यक्ष रमाकांत मेहते
जयभान सिंह पवैया गुट
- गरगज हनुमान मंडल का अध्यक्ष प्रयाग सिंह तोमर
- राजा मानसिंह तोमर मंडल का अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा
सांसद विवेक शेजवलकर गुट
- अटल बिहारी बाजपेई मंडल का अध्यक्ष मनोज मुटाटकर
- स्वामी विवेकानंद मंडल का अध्यक्ष चेतन मंडलोई
पूर्व मंत्री माया सिंह व संगठन
- पंडित दीनदयाल मंडल का अध्यक्ष जवर सिंह गुर्जर
- डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष अमित बंसल