यूपी में 2017 से 2023 तक हुए एनकाउंटर की लिस्ट

यूपी में 2017 से 2023 तक हुए एनकाउंटर की लिस्ट …?

 

List of Encounters in Uttar Pradesh (2017-2023): प्रयागराज में 15 अप्रैल की रात को हुए माफिया डॉन अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ के हत्याकांड के बाद से प्रदेश की योगी सरकार से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल किए जा रहे हैं। जिस तरह से तीन शूटर ने खुलेआम अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की, उसके बाद ये सवाल उठने लाजमी हैं। विपक्षी दल इसे सोची समझी साजिश बता रहे हैं।

 

इससे पहले झांसी में अतीक अहमद के बेटे असद अहमद व शूटर गुलाम के एनकाउंटर को लेकर भी योगी सरकार विपक्षी दलों के पर निशाने पर है। जहाँ एक ओर BSP सुप्रीमो और पूर्व सीएम मायावती ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। तो वही दूसरी ओर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी यूपी सरकार की कार्य प्रणाली पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश एनकाउंटर लिस्ट

हालांकि सीएम योगी के कार्यकाल में ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी एनकाउंटर को लेकर विपक्ष ने योगी सरकार को घेरने की कोशिश की हो। ऐसा पहले भी होता रहा है। इसकी वजह ये है कि प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद इस सरकार के अब तक के पूरे कार्यकाल के दौरान एक-दो नहीं बल्कि अब तक कुल मिलाकर 183 अभियुक्त पुलिस के द्वारा एनकाउंटर में ढेर किए गए हैं। इसमें कई कुख्यात ईनामी अपराधी भी शामिल हैं। तो आईये जानते हैं 2017 से अभी तक यूपी में कितने एनकाउंटर हुए हैं।

यूपी एनकाउंटर में मारे गए बदमाशों की डिटेल

इस संदर्भ में एक लिस्ट जारी की गई है, जारी की गई इस लिस्ट में 31 मार्च 2017 से लेकर हालिया एनकाउंटर तक की सारी डिटेल है। इस लिस्ट में योगी सरकार आने के बाद से मार्च 2017 में सहारनपुर में हुए पहले एनकाउंटर से लेकर अब तक हुए सभी एनकाउंटर की जानकारी दी गई है।

मार्च 2017 में गुरमीत नामक अभियुक्त पुलिस की कार्रवाई में मारा गया था तब से लेकर अब तक कुल 183 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए हैं। जिसमें असद व गुलाम का एनकाउंटर सबसे नया है। इस एनकाउंटरों में विशेष रूप से एसटीएफ (STF) टीम की एक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस लिस्ट में शामिल बदमाशों मेँ 57 अपराधी मुस्लिम धर्म से व शेष 126 अपराधी हिंदू थे।

Uttar Pradesh Encounters List (2017-2023)

Date of Encounter Name of the Criminal Place of Encounter
31-3-2017 Gurmeet Saharanpur
19-6-2017 Atique Hapur
29-7-2017 Naushaad Shamli
2-8-2017 Sarwar Shamli
2-8-2017 Kasim Mathura
3-8-2017 Jaihind Yadav Azamgarh
11-8-2017 Ikram Shamli
12-8-2017 Ramjaani Aligarh
16-8-2017 Nitin Muzaffarnagar
18-8-2017 Sujit Singh Azamgarh
1-9-2017 Suniel Sharma Lucknow
3-9-2017 Sharda Koul Chitrakoot
8-9-2017 Nadeem Muzaffarnagar
11-9-2017 Shamshad Saharanpur
12-9-2017 Raju Shamli
14-9-2017 Ramji Azamgarh
17-9-2017 Jan Mohammed Muzaffarnagar
18-9-2017 Sunder Yadav Itawa
19-9-2017 Babendra Gautam Buddh Nagar
27-9-2017 Mansoor Meerut
28-9-2017 Wasim Meerut
29-9-2017 Vikas Aligarh
3-11-2017 Sumit Gujjar Gautam Buddh Nagar
23-11-2017 Furqaan Muzaffarnagar
9-12-2017 Aslam Gautam Buddh Nagar
29-12-2017 Sonu Kumar Bulandshahr
30-12-2017 Shameem Muzaffarnagar
30-12-2017 Noor Mohammed Meerut
3-1-2018 Saabir Shamli
4-1-2018 Satyaveer Bulandshahr
9-1-2018 Chunnu Sonkar Azamgarh
17-1-2018 Bagga Singh Kheri
26-1-2018 Mukesh Kumar Azamgarh
29-1-2018 Mohan Pasi Hapur
1-2-2018 Deepak Bagpat
2-2-2018 Indrapal Muzaffarnagar
3-2-2018 Akbar Shamli
6-2-2018 Vikas Muzaffarnagar
6-2-2018 Ravi Ghaziabad
8-2-2018 Manoj Kumar Sitapur
19-2-2018 Sanjay Gautam Buddh Nagar
24-2-2018 Neelu Fauji Kheri
3-3-2018 Sujeet Meerut
4-3-2018 Amit Bulandshahr
20-3-2018 Veerendra Venvanshi Chandauli
25-3-2018 Sunder Ghaziabad
25-3-2018 Shrawan Chaudhary Gautam Buddh Nagar
25-3-2018 Salim Saharanpur
23-4-2018 Balraj Bhati Gautam Buddh Nagar
4-5-2018 Rehan Muzaffarnagar
19-5-2018 Zeeshan Aligarh
19-5-2018 Wasim Aligarh
19-5-2018 Abdul Rehman Aligarh
23-5-2018 Abdul Kareem Aligarh
29-5-2018 Himanshu Meerut
29-5-2018 Dheeraj Chaudhary Meerut
4-6-2018 Nanu Jatav Muzaffarnagar
9-6-2018 Shareef Banjara Sitapur
18-6-2018 Rakesh Azamgarh
5-7-2018 Mahendra Prayagraj
7-7-2018 Ramesh Barabanki
7-7-2018 Ibrahim Barabanki
4–8-2018 Pradeep Pandey Basti
16-9-2018 Ompal Saharanpur
16-9-2018 Sumit Saharanpur
20-9-2018 Naushad Aligarh
20-9-2018 Mustqeen Aligarh
22-11-2018 Intazaam Amroha
27-11-2018 Irshaad Meerut
7-1-2019 Kapil Singh Bareilly
7-1-2019 Ashok Bareilly
7-1-2019 Manoj Ghaziabad
27-1-2019 Shiviya Amroha
5-5-2019 Zubair Meerut
22-5-2019 Aasmohammed Muzaffarnagar
26-5-2019 Shehzaad Saharanpur
6-6-2019 Touqeer Pratapgarh
16-6-2019 Adnaan Saharanpur
20-6-2019 Aadesh Baliyan Muzaffarnagar
28-6-2019 Lomesh Barabanki
28-6-2019 Zubair Barabanki
12-7-2019 Shakeel Meerut
12-7-2019 Gulfaam Meerut
16-7-2019 Rohit Muzaffarnagar
16-7-2019 Rakesh Muzaffarnagar
16-7-2019 Amit Meerut
16-7-2019 Ravindra Meerut
18-7-2019 Meherbaan Ghaziabad
20-7-2019 Kamal Amroha
25-7-2019 Sandeep Bagpat
27-7-2019 Sunny Malik Bagpat
10-7-2019 Vikas Bagpat
9-8-2019 Hafeez Saharanpur
11-8-2019 Shakeel Sambhal
12-9-2019 Pankaj Meerut
12-9-2019 Shehzaad Meerut
6-10-2019 Pushpendra Jhansi
10-10-2019 Laxman Yadav Aazamgarh
20-10-2019 Sanjeev Meerut
20-10-2019 Akhilesh Yadav Hardoi
23-10-2019 Sajid Pratapgarh
3-11-2019 Sachin Pandey Lucknow
18-11-2019 Harikesh Mau
26-1-2020 Chand Meerut
31-1-2020 Subhash Batham Farukhabad
12-2-2020 Rajesh Vara
18-2-2020 Shiv Shakti Naidu Meerut
24-2-2020 Firoz Pathan Basti
29-2-2020 Karan Bareilly
16-3-2020 Afsar Mathura
17-3-2020 Avaad Ali Saharanpur
21-5-2020 Virasat Saharanpur
9-6-2020 Vipin Singh Gorakhpur
3-7-2020 Babloo Aligarh
3-7-2020 Prem Pandey Kanpur
3-7-2020 Atul Kumar Kanpur
7-7-2020 Deepak Gupta Bhadrohi
7-7-2020 Prabhaat Mishra Kanpur
8-7-2020 Amar Dubey Hamirpur
9-7-2020 Praveen Dubey Itawa
10-7-2020 Vikas Dubey Kanpur
10-7-2020 Panna Lal Bahraich
16-7-2020 Deepak Sidhu Meerut
25-7-2020 Tinku Kapala Barabanki
9-8-2020 Hanuman Pandey Lucknow
26-10-2020 Anil Mathura
22-11-2020 Monu Varanasi
26-11-2020 Suryansh Dubey Azamgarh
27-11-2020 Roshan Gupta Varanasi
3-2-2021 Javed Bagpath
10-2-2021 Elkaar Kaasganj
15-2-2021 Vakeel Pandey Lucknow
21-2-2021 Moti Lodhi Kaasganj
4-3-2021 Vakeel Pandey Prayagraj
4-3-2021 Amjad Prayagraj
31-3-2021 Bhaalchandra Yadav Chitrakoot
28-4-2021 Vinod Yadav Mau
14-5-2021 Asool Dixit Chitrakoot
6-6-2021 Parvez Gorakhpur
7-7-2021 Ajay Gautam Buddh Nagar
17-7-2021 Manish Pandey Agra
17-7-2021 Nirdosh Kumar Agra
22-7-2021 Badan Singh Agra
22-7-2021 Akshay Kumar Agra
10-8-2021 Nitin Maurya Jaunpur
30-8-2021 Abhishek Gautam Jaunpur
3-9-2021 Mukesh Thakur Agra
9-9-2021 Hareish Baliya
10-9-2021 Prashant Pandey Jaunpur
13-9-2021 Vijay Prajapati Gorakhpur
18-10-2021 Deepak Verma Varanasi
28-10-2021 Hamza Lucknow
28-10-2021 Alisher Lucknow
28-10-2021 Kaamran Lucknow
30-10-2021 Gauri Yadav Chitrakoot
29-1-2022 Vijay Singh Gonda
04-3-2022 Satish Singh Jaunpur
21-3-2022 Manish Singh Varanasi
25-3-2022 Rahul Singh Lucknow
4-4-2022 Bhairam Ambedkar Nagar
28-5-2022 Rakesh Ghaziabad
28-5-2022 Avneesh Ghaziabad
10-6-2022 Qamar Hasan Jaunpur
13-7-2022 Lalit Sharma Baghpat
30-9-2022 Vinod Kumar Jaunpur
3-10-2022 Shivam Yadav Gautam Buddh Nagar
22-11-2022 Manish Varanasi
22-11-2022 Rajneesh Varanasi
19-12-2022 Devendra Yadav Farrukhabad
1-1-2023 Kapil Bassi Gautam Buddh Nagar
2-1-2023 Aashish Bulandshehr
3-1-2023 Abdul Bulandshehr
11-1-2023 Vinay Agra
12-1-2023 Saajan Meerut
29-1-2023 Manoj Bhati Hapur
20-2-2023 Sahab Singh Bulandshehr
27-2-2023 Arbaaz Prayagraj
6-3-2023 Vijay Kumar Prayagraj
16-3-2023 Aanand Sagar Jaunpur
1-4-2023 Rashid Muzaffarnagar
12-4-2023 Aaditya Rana Bijnor
13-4-2023 Asad Ahmed Jhansi
13-4-2023 Ghulam Mohammed Jhansi
साल दर साल उत्तर प्रदेश एनकाउंटर का रिकॉर्ड

2017 से लेकर अब तक प्रदेश में 10,900 से अधिक पुलिस मुठभेड़ हुई हैं। जिनमें 23,300 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 5 हजार से ज्यादा अपराधी घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान 2017 से अब तक कुल 183 अपराधी मारे जा चुके हैं।

वहीं पुलिस मुठभेड़ों में घायल होने वाले पुलिसकर्मियों की संख्या भी 14 सौ से ज्यादा बताई जा रही है। यूपी पुलिस के दावे के अनुसार, इन मुठभेड़ों में 2017 से अब तक कुल 13 पुलिसकर्मी भी शहीद हुए हैं।

  1. साल 2017 में कुल 28 अपराधी पुलिस द्वारा ढेर किए गए।
  2. वहीं साल 2018 में सबसे ज्यादा 41 बदमाश पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में मारे गए।
  3. साल 2019 में एनकाउंटरों में मारे गए अपराधियों की संख्या 34 रही।
  4. जबकि साल 2020 कुल 26 बदमाश पुलिस ने ढेर किए।
  5. साल 2021 में 26 अभियुक्त पुलिस द्वारा एनकाउंटर में मारे गए।
  6. अगर साल 2022 की बात की जाए तो उसमें कुल 14 अपराधी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए थे।
  7. वहीं हम इस साल की बात करें, तो साल 2023 में 12 अप्रैल तक कुल 12 अपराधी मारे जा चुके हैं।
सपा ने एक लिस्ट जारी कर उठाए सवाल

प्रदेश की सभी मुख्य विपक्षी पार्टी योगी सरकार में हो रहे एनकाउंटर पर लगातार हमला बोलते हुए उसे सवालों के कटघरे में खड़ा कर रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी ने एक लिस्ट जारी की है, जिसमे BJP से जुड़े हिस्ट्रीशीटर के नाम हैं। पार्टी की मीडिया सेल ने एक ट्वीट करते हुए ये लिस्ट जारी की। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि, “ये सब क्या योगी जी के खासमखास हैं?,

दरअसल ये सब योगी जी के स्वजातीय हैं। इसीलिए अभी तक बचे भी हुए हैं और अपराध भी कर रहे और गिरोह भी चला रहे और हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती, वसूली, रंगदारी कर रहे हैं। ट्वीट में एक नोट जोड़ते हुए कहा है, नोट- लिस्ट पुरानी है, लेकिन इसमें ज्यादातर अपराधी भाजपा समर्थित हैं और अभी भी सक्रिय हैं।

सपा द्वारा जारी लिस्ट …!

  1. कुलदीप सिंह सेंगर, 28 केस (उन्नाव)
  2. बृजेश सिंह 106 केस (वाराणसी)
  3. धनंजय सिंह 46 केस (जौनपुर)
  4. राजा भैया 31 केस (प्रतापगढ़)
  5. डॉ. उदयभान सिंह 83 केस (भदोही)
  6. अशोक चंदेल 37 केस (हमीरपुर)
  7. विनीत सिंह 34 केस (चंदौली)
  8. बृजभूषण सिंह 84 केस (गोंडा)
  9. चुलबुल सिंह 53 केस (वाराणसी)
  10. सोनू सिंह 57 केस (सुल्तानपुर)
  11. मोनू सिंह 48 केस (सुल्तानपुर)
  12. अजय सिंह सिपाही 81 केस (मिर्जापुर)
  13. पिंटू सिंह 23 केस (बस्ती)
  14. सन्नी सिंह 48 केस (देवरिया)
  15. संग्राम सिंह 58 केस (बिजनौर)
  16. चुन्नू सिंह 42 केस (महोबा)
  17. बादशाह सिंह 88 केस (महोबा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *