इंदौर : मध्य प्रदेश के 21 वर्षीय अल्ट्रा रनर कार्तिक जोशी ने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित कामरेड मैराथन में पदक हासिल कर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। विश्व की सबसे पुरानी मैराथन में से एक कामरेड मैराथन में कार्तिक ने रजत पदक हासिल किया। इस दौड़ में खुद की यह सफलता हासिल करने वाले वे 96 वर्ष में इंदौर के पहले धावक हैं।
दौ
ड़ भारतीय समय अनुसार 11 जून को सुबह 9 बजे आरंभ हुई। मैराथन में दुनिया के 84 देश के 20 हजार से अधिक धावक शामिल हुए। भारत से 403 धावकों ने भाग लिया। जिसमें कार्तिक जोशी ने 12 घंटे की दौड़ मात्र 7 घंटे 26 मिनिट में पूरी की। इस दौरान उन्होंने 88 किमी दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया।
इसी के साथ लगातार दूसरी बार भारत के सब से तेज धावक बने। कार्तिक गत तीन माह से इस मैराथन की तैयारी में दिन रात भीषण गर्मी में पहाड़ी इलाकों में सतत अभ्यास कर रहे थे। इन तीन माह में तीन हजार किलोमीटर से अधिक अभ्यास में दौड़ चुके थे।