ग्वालियर : 2023 में हुईं 71 हत्या, 2022 में 49, 2021 के मुकाबले बलवा के मामले इस बार कम

2023 में हुईं 71 हत्या, 2022 में 49, 2021 के मुकाबले बलवा के मामले इस बार कम
  • हत्या में आपसी रंजिश, संपत्ति और प्रेम प्रसंग की वजह ज्यादा आईं सामने

ग्वालियर में इस साल अब तक 71 हत्याएं हो चुकी हैं। 2022 के मुकाबले यह डेढ़ गुना अधिक हैं। पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं कि 2022 में 49 हत्या के मामला दर्ज हुए थे। इस बार हत्या के पीछे आपसी रंजिश, संपत्ति और प्रेम संग की वजह ज्यादा सामने आई हैं।

आपसी रंजिश में 2023 का सबसे बड़ा हत्याकांड बन्हेरी सरपंच का रहा। ऐसे कई मामले थे जिनमें हत्या स्पॉट पर हुए विवाद के कारण हुईं। गंभीर अपराधों पर नजर डालें तो तीन साल में बलवा के सबसे कम मामले 2023 में सामने आए हैं। इस साल अब तक 65 बलवा के मामले दर्ज हुए। जबकि 2022 में 67 और 2021 में 78 मामले सामने आए थे। अगर चुनावी वर्ष 2018 विधानसभा, 2019 लोकसभा चुनाव और इस साल की बात करें तो हत्याएं इस बार अधिक हैं, लेकिन लूट और बलवा के दर्ज मामले इस बार कम हैं।

अंचल के लोगों की मानसिकता अभी भी नहीं बदली

ऐसे समझें अपराध

अपराध 2021 2022 2023

हत्या 72 49 71

हत्या का प्रयास 91 94 95

अपहरण 00 03 01

बलवा 78 67 65

बलात्कार 270 279 280

डकैती 04 08 04

लूट 85 57 58

}नोट: उक्त आंकड़े पुलिस के अनुसार। हर साल के आंकड़े एक जनवरी से 31 अक्टूबर तक के हैं।

चुनावी साल में अपराध

अपराध 2018 2019

हत्या 64 58

हत्या का प्रयास 87 77

अपहरण 01 01

बलवा 125 51

बलात्कार 200 219

डकैती 04 04

लूट 135 107

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *