मेहगांव में कांग्रेस ने जताया युवा राहुल सिंह भदौरिया पर भरोसा

मेहगांव में कांग्रेस ने जताया युवा राहुल सिंह भदौरिया पर भरोसा

मेहगांव विधानसभा में कांग्रेस द्वारा इस बार नए प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के भांजे राहुल सिंह भदोरिया को टिकट दिया है। राहुल सिंह भदोरिया वैसे तो राजस्व निरीक्षक के पद पर थे। लेकिन शासकीय नौकरी उन्हें रास नहीं आई और वह लंबे समय से शासकीय नौकरी ना करते हुए राजनीति में ही सक्रिय होकर मेहगांव में समाज सेवा कर रहे थे। वह कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में लगातार क्षेत्र में कार्य करते रहे। इसी का परिणाम रहा कि इस बार कांग्रेस द्वारा राहुल सिंह भदोरिया की मेहनत को देखते हुए उनको टिकट दिया गया। राहुल सिंह भदोरिया की छवि क्षेत्र में काफी सहज, सरल, मिलनसार और लोकप्रिय समाज सेवी के रूप में है। वह सभी लोगों के दुख दर्द में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। ऐसे में चुनाव में वह जनता के बीच पहुंचकर इसी सादगी संजीदगी से वोट मांग रहे हैं। जनता भी नए नेता को देखकर उसपर अपना भरपूर आशीर्वाद लुटा रही है। जनता का कितना प्यार और आशीर्वाद राहुल सिंह भदौरिया को मिलता है यह तो आगामी 3 दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम ही बताएंगे। लेकिन यह प्रत्याशी चुनाव प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *