30 साल बाद इंदौर में BJP ने सभी नौ सीटें जीतीं !

30 साल बाद इंदौर में BJP ने किया क्लीन स्वीप ….
सभी नौ सीटें जीतीं; जानिए किस उम्मीदवार को कितने वोट मिले

विधानसभा चुनाव में इंदौर में भाजपा ने सभी 9 सीटें जीत ली हैं। भाजपा ने 9-0 स्कोर के साथ जिले में क्लिन स्विप किया है। 1993 में भी पार्टी ने सभी सीटें जीती थीं। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पहली बार विधानसभा चुनाव में 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। यह उनका सातवां चुनाव था। एक-दो को छोड़कर लगभग सभी निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। जमानत बचाने के लिए कुल वोटों का छत प्रतिशत वोट लाना जरूरी होता है।

इंदौर-5 में लगातार उलटफेर के बाद महेंद्र हार्डिया 15671 वोटों से चुनाव जीत गए। यहां पहले राउंड से आगे चल रहे भाजपा के महेंद्र हार्डिया 8वें राउंड में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल से 2871 वोटों से पिछड़ गए थे। यहां हार्डिया को 144733 वोट मिले हैं। जबकि पटेल को 129062 वोट मिले हैं। जीत पर महेंद्र हार्डिया ने कहा हमने विधानसभा में जो विकास कार्य किया है यह उसका परिणाम है।

इंदौर-1 हॉट सीट से भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय 57939 हजार वोटों से जीत गए हैं। उन्हें 158123 वोट मिले हैं। उनके सामने कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला थे उन्हें 10184 वोट मिले हैं। पार्टी की जीत पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का बयान आया है। उन्होंने जीत का श्रेय लाड़ली बहना को दिए जाने के सवाल पर कहा कि ये योजना राजस्थान में थी क्या, छत्तीसगढ़ में थी क्या। फिर भी वहां भाजपा जीती है। सभी जगह मोदी मैजिक है।

सांवेर से मंत्री तुलसी सिलावट भी 68 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस की रीना बौरासी को हराया। बौरासी को 82194 वोट ही मिले। तुलसी सिलावट ने कहा भाजपा की ओर से प्रदेश की जनता का आभार। अब कुछ बोलने के लिए नहीं बचा जनता ने सब बोल दिया है।

महू से मंत्री उषा ठाकुर 34392 वोटों से जीत गईं। उन्हें 102989 वोट मिले। कांग्रेस के बागी और निर्दलीय प्रत्याशी अंतरसिंह दरबार 68597 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं कांग्रेस के रामकिशोर शुक्ला तीसरे नंबर पर हैं। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा विधानसभा में निजी स्वार्थों के कारण कृत्रिम वातावरण खड़ा किया जा रहा था। जिसका जवाब मतदाताओं ने दे दिया है।

इंदौर-2 से रमेश मेंदोला ने 2018 में जीत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जीत का अंतर 10747 वोट रहा। पिछले चुनाव में मेंदोला 71011 वोटों से जीते थे। मेंदोला ने जीत के पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वे 1 लाख 6 हजार 563 वोटों से चुनाव जीते हैं। ये प्रदेश की सबसे बड़ी जीत है। दूसरे नंबर पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रहे।

इंदौर-3 से भाजपा के गोलू राकेश शुक्ला 14757 वोटों से जीत गए। कुल 73541 वोट मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के दीपक जोशी पिंटू को 58784 वोट मिले हैं। 1908 वोट नोटा में गए। गोलू शुक्ला ने कहा बाबा महाकाल स्वयं यहां चुनाव लड़ रहे थे। उन्होंने ही टिकट दिलाया था और उन्हीं की जीत है।

इंदौर-4 में मालिनी गौड़ 69837 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। 118870 वोट मिले हैं। निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के राजा मंधवानी को 49033 वोट मिले। मालिनी गौड़ ने कहा यह जीत राष्ट्रवाद और सनातन धर्म की जीत है। हम जनता के साथ 24 घंटे खड़े रहते हैं यह उसकी जीत है।
देपालपुर से भाजपा के मनोज पटेल 13698 वोटों से जीत गए। उन्हें 95577 वोट मिले हैं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विधायक विशाल पटेल को 81879 वोट मिले। यहां निर्दलीय राजेंद्र चौधरी को भी 37741 वोट मिले। बगावत के बावजूद भाजपा ने सीट कांग्रेस से छीनी है।

राऊ से भाजपा के मधु वर्मा 35522 वोटों से जीत गए। उन्हें 151672 वोट मिले। निकटतम प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को 1 लाख 61 हजार 50 वोट ही मिले। मधु वर्मा ने कहा मैं पिछला चुनाव हार गया था। लेकिन मैंने हार नहीं मानी और कार्यकर्ताओं के बीच रहा। संगठन जब मजबूत होता है तो ऐसे ही परिणाम आते हैं।

निर्वाचन कार्यालय की फाइनल डेटा शीट के अनुसार आंकड़े

सीट कौन आगे प्राप्त मत निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्राप्त मत जीत का अंतर
1. इंदौर-1 कैलाश विजयवर्गीय, भाजपा 158123 संजय शुक्ला, कांग्रेस 100184 57939
2. इंदौर-2 रमेश मेंदोला, भाजपा 169071 चिंटू चौकसे, कांग्रेस 62024 107047
3. इंदौर-3 गोलू शुक्ला, भाजपा 73541 पिंटू जोशी, कांग्रेस 58784 14757
4. इंदौर-4 मालिनी गौड़, भाजपा 118870 राजा मंधवानी, कांग्रेस 49033 69837
5. इंदौर-5 महेंद्र हार्डिया, भाजपा 144733 सत्यनारायण पटेल, कांग्रेस 129062 15671
6. महू उषा ठाकुर 102989 अंतरसिंह दरबार, निर्दलीय 68597 34392
7. राऊ मधु वर्मा, भाजपा 151672 जीतू पटवारी, कांग्रेस 116150 35522
8. सांवेर तुलसी सिलावट, भाजपा 151048 रीना बौरासी, कांग्रेस 82194 68854
9. देपालपुर मनोज पटेल, भाजपा 95577 विशाल पटेल, कांग्रेस 81879 13698

जानिए किस उम्मीदवार को मिले कितने वोट

इंदौर 1, कुल प्रत्याशी 10 : कैलाश विजयवर्गीय 57939 वोट से जीते

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
कैलाश विजयवर्गीय भाजपा 158123
संजय शुक्ला कांग्रेस 100184
अनुराग यादव आप 1402
सुनील अहिरवार बसपा 851
याशिर पठान AIMIM 1519
संजय शुक्ला निर्दलीय 639
अभय जैन निर्दलीय 396
अभिनंदन शर्मा निर्दलीय 116
मनीष निर्दलीय 237
राकेश कुमार निर्दलीय 127
नोटा 1384

कुल वोटर : 3,63,648 वोटिंग हुई :72.08%

इंदौर 2, कुल प्रत्याशी 7 : रमेश मेंदोला 107047 वोट से जीते

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
रमेश मेंदोला भाजपा 169071
चिंटू चौकसे कांग्रेस 62024
धर्मदास अहिरवार बसपा 1432
महेश गरजे जनहित पार्टी 308
प्रमोद नामदेव सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया 668
राजा चौधरी निर्दलीय 188
भूपेंद्र तिवारी निर्दलीय 168
नोटा 2142

कुल वोटर : 3,47,471 वोटिंग हुई : 67.37%

इंदौर 3, कुल प्रत्याशी 8 : गोलू शुक्ला 14757 वोट से जीते

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
गोलू शुक्ला भाजपा 73541
दिपक पिंटू जोशी कांग्रेस 58784
भिभीषण नाइक रिपब्लिकशन पार्टी ऑफ इंडिया 290
प्रकाश वर्मा बसपा 411
आनंद जैन निर्दलीय 104
महेश जोशी पिंटू निर्दलीय 254
पंकज गुप्ता निर्दलीय 73
राजेंद्र सिंह पनवार निर्दलीय 98
नोटा 1117

कुल वोटर : 1,87,161 वोटिंग हुई : 71.24%

इंदौर 4, कुल प्रत्याशी 8 : मालिनी गौड़ 69837 वोट से जीती

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
मालिनी गौड़ भाजपा 118870
राजा मंधवानी कांग्रेस 49033
डॉ. पियूष जोशी आप 3374
सत्यनारायण बिड़ोरिया बसपा 525
परमानंद तोलानी निर्दलीय 104
विजय इंगले निर्दलीय 141
जगदीश नेभानी निर्दलीय 238
विजय दुबे निर्दलीय 312
नोटा 1986

कुल वोटर : 2,39,584 वोटिंग हुई : 72.28%

इंदौर 5, कुल प्रत्याशी 16 : महेंद्र हार्डिया 15671 वोट से जीते

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
महेंद्र हार्डिया बीजेपी 144733
सत्यनारायण पटेल​​​​​​ कांग्रेस 129062
फैजल वसीम शेख एआईएमआईएम 660
मो जमील सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया 131
मनोहर बिजोरे बसपा 1205
विनोद त्यागी आप 1083
आबिद हुसैन आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 916
अमित सोलंकी निर्दलीय 143
जीयासुद्दीन निर्दलीय 116
चना ज्ञानेश निर्दलीय 157
संजीव निर्दलीय 622
जयेश तायडे निर्दलीय 73
डॉ. सुभाष बारोड निर्दलीय 577
पूनम खंडेलवाल निर्दलीय 152
अयाज अली निर्दलीय 92
सलीम पठान निर्दलीय 157
नोटा 1549

कुल वोटर :4,12,048 वोटिंग हुई : 67.90%

राऊ, कुल प्रत्याशी 11 : मधु वर्मा 35522 वोटों से जीते

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
मधु वर्मा भाजपा 151672
जीतू पटवारी​​​​​​ कांग्रेस 116150
मोहन सोनगरा आजाद समाज पार्टी 544
आकाश बारोडे रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) 617
भानुप्रताप अटेरिया पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) 95
देवकी मंडलोई बसपा 1051
हेमंत राठौर निर्दलीय 330
आशिफ पटेल निर्दलीय 121
मधु वर्मा निर्दलीय 579
प्रदीप मधुकर निर्दलीय 121
रवि सिरवैया निर्दलीय 273
नोटा 2104

कुल वोटर : 3,56,653 वोटिंग हुई : 75.98%

देपालपुर, कुल प्रत्याशी 13 : मनोज पटेल 13698 वोट से जीते

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
मनोज पटेल​​​​ भाजपा 95577
विशाल पटेल कांग्रेस 81879
राजेंद्र चौधरी निर्दलीय 37920
अकुर मिश्रा बसपा 831
सोहन सोलंकी बहुजन मुक्ति पार्टी 1242
जगदीश पंचरंगिया निर्दलीय 775
मनोज पटेल निर्दलीय 413
राहुल निर्दलीय 856
इत्तेख्वाब आलम निर्दलीय 207
इलियास अली निर्दलीय 111
चेतन बैरागी निर्दलीय 280
पंकज नेगी निर्दलीय 1127
नोटा 1151

कुल वोटर : 2,66,668 वोटिंग हुई : 82.42%

सांवेर, कुल प्रत्याशी 7 : मंत्री तुलसीराम सिलावट 68584 वोट से जीते

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
1.तुलसी राम सिलावट भाजपा 151048
2.रीना बोरासी कांग्रेस 82194
सीमा गोकुल बसपा 1080
विनोद यादव अंबेडकर आजा समाज पार्टी (कांशीराम) 7314
प्रेमचंद वासीवाल गुड्डू निर्दलीय 205
बाबू सर निर्दलीय 542
घनश्याम चंदेल निर्दलीय 308
नोटा 2119

कुल वोटर : 3,02,235 वोटिंग हुई : 80.23%

महू, कुल प्रत्याशी 11 : मंत्री उषा ठाकुर 34392 वोट से जीतीं

प्रत्याशी पार्टी वोट मिले
1.उषा ठाकुर भाजपा 102989
2.राम किशोर शुक्ला कांग्रेस 29144
3.अंतर सिंह दरबार निर्दलीय 68597
महेश यादव बहुजन मुक्ति पार्टी 330
विकास यादव जनता कांग्रेस 436
अरूण सिंह चौहान कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) 978
किशोर मालवीय आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 1005
कैलास उटवाल बसपा 783
सुनील चौधरी आप 919
अभिषेक वर्मा निर्दलीय 539
प्रदीप मावी (जयस) निर्दलीय 11394
नोटा 1553

कुल वोटर : 2,79,965 वोटिंग हुई : 77.35%

विजयवर्गीय का बयान- भाजपा राजस्थान और छग में लाड़ली बहना योजना के बगैर जीती

भाजपा पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा के जबरदस्त नेतृत्व के कारण जीती है। इंडिया गठबंध में जाएगा कौन-कौन? पता नहीं कौन सा नया गठबंधन बन जाए। कांग्रेस के नेता हेलिकॉप्टर में घूमते हैं, एसी कमरों में रहते हैं, उन्हें जमीनी हकीकत पता नहीं है। मैंने इंदौर में 9 और प्रदेश में 160 सीटें जीतने का दावा किया था। लाड़ली बहना पर कहा कि ये योजना राजस्थान में थी क्या, छत्तीसगढ़ में थी क्या। फिर भी वहां भाजपा जीती है।

शुक्ला बोले- जीत से हार की चर्चा

पहले राउंड से पिछड़े इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने कहा कि यहां जीत से ज्यादा हार की चर्चा हो रही है। हम कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस हार का आकलन करेंगे। दूसरी ओर संजय शुक्ला के सामने भाजपा के चिंटू वर्मा ने नारेबाजी की।

लगातार घट रही लीड के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला मतगणना स्थल से चले गए।
लगातार घट रही लीड के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी और इंदौर-1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला मतगणना स्थल से चले गए।

विजयवर्गीय का ट्वीट इस देश में मोदी ही गारंटी

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दोपहर 12 बजे लगातार दो ट्वीट किए। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए लिखा कि ‘अब EVM और चुनाव आयोग कांग्रेस के निशाने पर होगा।’ इससे पहले उन्होंने ट्वीट किया कि इस देश में इस देश में एक ही गारंटी है मोदी गारंटी मोदीजी जिंदाबाद देश की जनता जनार्दन जिंदाबाद।

इंदौर के भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू हो गई है। यहां जश्न का माहौल है।
कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और पिंटू जोशी ने खजराना गणेश के दर्शन किए।
कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला और पिंटू जोशी ने खजराना गणेश के दर्शन किए।

इंदौर जिले में पिछली बार 9 में से 5 सीटें भाजपा ने जीती थी

सीट मुकाबला पिछली जीत
1. इंदौर-1 कैलाश विजयवर्गीय (भाजपा) v/s संजय शुक्ला (कांग्रेस) संजय शुक्ला (कांग्रेस)
2. इंदौर-2 रमेश मेंदोला (भाजपा) v/s चिंटू चौकसे (कांग्रेस) रमेश मेंदोला (भाजपा)
3. इंदौर-3 गोलू शुक्ला (भाजपा) v/s पिंटू जोशी (कांग्रेस) आकाश विजयवर्गीय (भाजपा)
4. इंदौर-4 मालिनी गौड़ (भाजपा) v/s राजा मंधवानी (कांग्रेस) मालिनी गौड़ (भाजपा)
5. इंदौर-5 महेंद्र हार्डिया (भाजपा) v/s सत्यनारायण पटेल (कांग्रेस) महेंद्र हार्डिया (भाजपा)
6. राऊ मधु वर्मा (भाजपा) v/s जीतू पटवारी (कांग्रेस) जीतू पटरवारी (कांग्रेस)
7. देपालपुर मनोज पटेल (भाजपा) v/s विशाल पटेल (कांग्रेस) विशाल पटेल (कांग्रेस)
8. सांवेर तुलसी सिलावट(भाजपा) v/s रीना बोरासी (कांग्रेस) तुलसी सिलावट (अब भाजपा में)
9. महू उषा ठाकुर (भाजपा) v/s राम किशोर शुक्ला (कांग्रेस) v/s अंतरसिंह दरबार (निर्दलीय) उषा ठाकुर (भाजपा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *