MP के दिग्गजों की जीत हार ?

MP के दिग्गजों की सीट का रिजल्ट ….गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और सांसद गणेश सिंह हारे; नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की भी हार

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने 3 केंद्रीय मंत्रियों समेत जिन 7 सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था। उनमें से दो चुनाव हार गए हैं। इनमें निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और सतना से सांसद गणेश सिंह को हार का सामना करना पड़ा। जबकि दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल चुनाव जीत गए हैं।

जबलपुर से सांसद राकेश सिंह और गाडरवाड़ा से सांसद राव उदय प्रताप सिंह भी चुनाव जीत गए हैं। जबकि सीधी से सांसद रीति पाठक आगे चल रही हैं। इंदौर-1 सीट से बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी जीत हासिल की है।

बुधनी सीट से सीएम शिवराज सिंह चौहान और छिंदवाड़ा सीट से पूर्व सीएम कमलनाथ जीते हैं।

मंत्रियों में दतिया से गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा। हरदा से कृषि मंत्री कमल पटेल, बदनावर से उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, पोहरी से मंत्री सुरेश धाकड़ राठखेड़ा, बमोरी से मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया भी चुनाव हार गए हैं। उज्जैन दक्षिण सीट से मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी मोहन यादव जीत गए हैं।

कांग्रेस के बड़े चेहरों में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह लहार सीट से चुनाव हार गए हैं। इसके अलावा राऊ से पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, सोनकच्छ से पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और जबलपुर पश्चिम से पूर्व मंत्री तरुण भनोत भी हार गए हैं।

देखें – कहां, कौन, कितने अंतर से जीता-हारा

दतिया से मंत्री नरोत्तम मिश्रा हारे

  • मंत्री नरोत्तम मिश्रा 7742 वोटों से हारे।
  • कुल 13 राउंड की काउंटिंग में 81235 वोट मिले
  • कांग्रेस के राजेंद्र भारती की जीत। उन्हें 88977 मिले।
 
मप्र के गृहमंत्री दतिया से चौथी बार चुनाव लड़े। कांग्रेस के राजेंद्र भारती से हारे।

सतना से सांसद गणेश सिंह हारे

  • बीजेपी प्रत्याशी गणेश सिंह 4041 मतों से हारे।
  • कुल 20 राउंड की काउंटिंग में उन्हें 66597 वोट मिले।
  • कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाह जीते, उन्हें 70638 वोट मिले।
सतना से 4 बार के सांसद, पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े। कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाह से हार का सामना करना पड़ा।

लहार से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह हारे

  • कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. गोविंद सिंह 12379 वोटों से हारे।
  • कुल 19 राउंड की वोटिंग में 62950 वोट मिले।
  • बीजेपी के अम्बरीश शर्मा जीते। उन्हें 75347 वोट मिले।
33 सालों से विधायक, 8वीं बार चुनाव लड़े। बीजेपी के अम्बरीश शर्मा से हारे।

दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर जीते

  • नरेंद्र सिंह तोमर 24461 वोटों से जीते।
  • कुल 19 राउंड की काउंटिंग में 79137 वोट मिले।
  • बसपा के बलवीर दंडोतिया को हराया, उन्हें 54676 वोट मिले।
  • कांग्रेस के रविंद्र तोमर तीसरे नंबर पर रहे।
केंद्रीय मंत्री,15 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ा। दिमनी सीट से जीते।

हरदा से मंत्री कमल पटेल हारे

  • बीजेपी प्रत्याशी कमल पटेल 870 वोटों से चुनाव हारे।
  • कुल 20 राउंड की काउंटिंग में उन्हें 93683 वोट मिले।
  • कांग्रेस के डॉ. आरके दोगने को 94553 वोट मिले।
मप्र के कृषि मंत्री, 7वीं बार चुनाव लड़े। कांग्रेस के रामकिशोर दोगने ने हराया।

बदनावर से मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव हारे

  • बीजेपी प्रत्याशी राजवर्धन सिंह दत्तीगांव 2976 वोट से हारे।
  • 18 राउंड की काउंटिंग में 90757 वोट मिले।
  • कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत जीते, उन्हें 93733 वोट मिले।

बमोरी से मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की हार

  • बीजेपी प्रत्याशी महेंद्र सिंह सिसोदिया 14796 वोटों से हारे
  • कुल 20 राउंड की काउंटिंग में 78912 वोट मिले
  • कांग्रेस के ऋषि अग्रवाल जीते, उन्हें 93708 वोट मिले

बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान जीते

  • भाजपा के शिवराज सिंह चौहान 1 लाख 4 हजार 974 वोटों से जीते।
  • कुल 22 राउंड की काउंटिंग में 1,64,951 वोट मिले।
चार बार के मुख्यमंत्री, बुधनी से 5वीं बार चुनाव लड़े और जीते।
चार बार के मुख्यमंत्री, बुधनी से 5वीं बार चुनाव लड़े और जीते।

निवास से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते हारे

  • बीजेपी के फग्गन सिंह कुलस्ते 9723 वोटों से हारे।
  • कुल 19 राउंड की काउंटिंग में 89921 वोट मिले।
  • कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े जीते। उन्हें 99644 वोट मिले।
केंद्रीय मंत्री ने 33 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ा। हार का सामना करना पड़ा।
केंद्रीय मंत्री ने 33 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ा। हार का सामना करना पड़ा।

जबलपुर पश्चिम से सांसद राकेश सिंह जीते

  • बीजेपी प्रत्याशी राकेश सिंह 30134 वोटों से जीते।
  • कुल 17 राउंड की काउंटिंग में 96268 वोट मिले।
  • कांग्रेस के तरुण भनोत हारे, 66134 वोट मिले।
जबलपुर से 4 बार के सांसद, पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े। जीत मिली।
जबलपुर से 4 बार के सांसद, पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े। जीत मिली।

छिंदवाड़ा से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जीते

  • कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ 36594 वोटों से जीते।
  • कुल 22 राउंड की वोटिंग में 132302 वोट मिले।
  • बीजेपी के विवेक बंटी साहू को हराया, उन्हें 95708 वोट मिले।
पूर्व मुख्यमंत्री, छिंदवाड़ा से दूसरी बार चुनाव लड़े। बीजेपी के बंटी साहू को हराया।

नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल जीते

  • बीजेपी प्रत्याशी प्रह्लाद पटेल 31310 वोट से जीते।
  • कुल 19 राउंड की काउंटिंग में 110226 वोट मिले।
  • कांग्रेस के लाखन सिंह पटेल को हराया, लाखन सिंह को 78916 वोट मिले।
केंद्रीय मंत्री, पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा। कांग्रेस के लाखन सिंह को हराया।

इंदौर-1 से बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की जीत

  • कैलाश विजयवर्गीय 57939 वोटों से जीते।
  • कुल 20 राउंड की काउंटिंग में 158123 वोट मिले।
  • कांग्रेस के संजय शुक्ला हारे, शुक्ला को 100184 वोट मिले।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव, 10 साल बाद चुनाव लड़े। कांग्रेस के संजय शुक्ला को दी मात।

सीधी से सांसद रीति पाठक आगे

  • बीजेपी प्रत्याशी रीति पाठक 35805 वोटों से आगे।
  • डाक मत पत्र की गिनती से ही बढ़त बरकरार।
सीधी से दो बार की सांसद, पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ीं। कांग्रेस के ज्ञान सिंह सामने।

गाडरवाड़ा से सांसद राव उदय प्रताप सिंह जीते

  • बीजेपी प्रत्याशी राव उदय प्रताप सिंह 55529 वोटों से जीते।
  • कुल 17 राउंड की काउंटिंग में 111811 वोट मिले।
  • कांग्रेस की सुनीता पटेल को 55282 वोट मिले।
नर्मदापुरम से सांसद,16 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़े। जीत मिली।

खुरई से मंत्री भूपेंद्र सिंह जीते

  • बीजेपी प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह 47325 वोटों से जीते।
  • कुल 19 राउंड की काउंटिंग में 106436 वोट मिले।
  • कांग्रेस की रक्षा राजपूत को हराया, रक्षा को 59111 वोट मिले।
मप्र के नगरीय प्रशासन मंत्री, तीसरी बार चुनाव लड़े। कांग्रेस की रक्षा राजपूत को हराया।

उज्जैन दक्षिण से मंत्री मोहन यादव जीते

  • बीजेपी प्रत्याशी मंत्री मोहन यादव 12941 वोटों से जीते।
  • कुल 21 राउंड की काउंटिंग में 95699 वोट मिले।
  • कांग्रेस के चेतन यादव हारे। उन्हें 82758 वोट मिले।
मप्र के उच्चशिक्षा मंत्री, तीसरी बार चुनाव लड़े। सामने कांग्रेस के चेतन यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *