बच्चों के प्रति अपराध इंदौर सबसे ज्यादा असुरक्षित !

बच्चों के प्रति अपराध में ग्वालियर तीसरे नंबर पर तो इंदौर सबसे ज्यादा असुरक्षित
 बचपन पर अपराध का साया है। बच्चों के प्रति अपराध भी बढ़ा है और बच्चों में आपराधिक प्रवृत्ति भी बढ़ी है। यह हकीकत सामने आई है- नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट में।
  1. बचपन पर अपराध का साया
  2. बच्चों में आपराधिक प्रवृत्ति भी बढ़ी

 ग्वालियर। बचपन पर अपराध का साया है। बच्चों के प्रति अपराध भी बढ़ा है और बच्चों में आपराधिक प्रवृत्ति भी बढ़ी है। यह हकीकत सामने आई है- नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट में। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट बताती है- 18 वर्ष से कम उम्र वाले किशोर और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के प्रति इंदौर में सबसे ज्यादा आपराधिक घटनाएं हुई हैं। वहीं प्रदेश के चारों बड़े शहर- इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में से राजधानी भोपाल के किशोरों में सबसे ज्यादा आपराधिक प्रवृत्ति बढ़ी है। 18 वर्ष से कम उम्र वाले ऐसे बाल अपचारी जिन्होंने हत्या, जानलेवा हमला और छेड़छाड़ जैसे गंभीर अपराध किए, उनकी संख्या भोपाल में सबसे ज्यादा है। बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराध और बच्चों में बढ़ रही आपराधिक प्रवृत्ति को उजागर कर रहे यह आंकड़े डराते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक 2022 में 18 वर्ष से कम उम्र के किशोर व बच्चों के साथ इंदौर में 786 आपराधिक घटनाएं हुई। वहीं भोपाल में 758, ग्वालियर में 432 और जबलपुर में 592 घटनाएं हुई हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

विश्लेषण: बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की सबसे ज्यादा घटनाएं जबलपुर में हुईं  18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की  सबसे  ज्यादा 117 घटनाएं जबलपुर में हुई हैं। जबकि इंदौर दूसरे नंबर पर है। इंदौर में 90 घटनाएं हुई और ग्वालियर में 87 घटनाएं हुई हैं। इसी तरह भोपाल में 57 घटनाएं हुई हैं। दुष्कर्म की सबसे ज्यादा घटनाएं बालिकाओं के साथ इंदौर में हुई। इंदौर में दुष्कर्म की 197 घटना हुई।

हत्या और दुष्कर्म सबसे ज्यादा ग्वालियर में: बालिकाओं के साथ हत्या और दुष्कर्म जैसी सनसनीखेज घटनाएं ग्वालियर में ज्यादा हुई। ग्वालियर में हत्या- दुष्कर्म की दो घटना हुई थीं। जबकि किशोर व बच्चों की हत्या ग्वालियर और इंदौर में 7-7 हुई।

आपराधिक प्रवृत्ति..इंदौर और भोपाल के किशोरों ने की सबसे ज्यादा हत्या और जानलेवा हमले : इंदौर और भोपाल के किशोरों ने 2022 में चारों महानगरों की तुलना में हत्या की सबसे ज्यादा वारदात की हैं। भोपाल और इंदौर के किशोरों ने हत्या की 10-10 वारदात की। जबकि जबलपुर के किशोरों ने हत्या की 6 वारदात की। ग्वालियर में ऐसी घटना एक भी नहीं हुई। जानलेवा हमले में भी इंदौर और भोपाल के ही युवाओं ने सबसे ज्यादा घटनाएं की। हत्या के प्रयास के मामले में 23-23 घटनाओं में दोनों शहरों के किशोर आरोपित रहे। ग्वालियर में यह संख्या 4 और जबलपुर में 7 रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *