नोएडा : सिविल बजट का प्राधिकरण ने खर्च किया 323.89 करोड़ !

सिविल बजट का प्राधिकरण ने खर्च किया 323.89 करोड़
पास हुआ था 1327.25 करोड़ , ग्रामीण विकास पर खर्च किए गए 29.98 करोड़ ..

आकड़ों को देखे तो निर्माण कार्य पर 653.10 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे। जिसमें से महज 118.39 करोड़ रुपए खर्च किए गए। जबकि नोएडा की कई बड़ी परियोजनाएं देरी से चल रही है। इसमें चिल्ला एलिवेटड , भंगेल एलिवेटड महत्वपूर्ण परियोजना शामिल है।

हालांकि इन दोनों परियोजनाओं के लिए ब्रिज कॉर्पोरेशन में टेंडर जारी किए गए है। भंगेल एलिवेटड का निर्माण चल रहा है। इसकी एक लेन जनवरी में खोली जा सकती है। प्राधिकरण की ओर से पैसा रिलीज किया जा रहा है। वहीं अनुरक्षण कार्य के लिए 553.55 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया गया। इसमें 167.83 खर्च किए गए। वहीं ग्राम विकास के लिए 100.20 करोड़ रुपए पास किए गए थे। इसमें महज 29.98 करोड़ रुपए ही प्राधिकरण खर्च कार सकी है।

इस वित्तीय वर्ष में निर्माण के करीब 50 कार्य किए जा रहे है। इसके लिए 5 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे है। इसमें से 8 कार्य पूरे किए जा चुके है। इसी अनुरक्षण के 343 कार्य के लिए 4.68 करोड़ और ग्राम विकास के लिए 90 कार्य के लिए 72 लाख रुपए खर्च किए जा रहे है। तीनों को मिलाकर 483 कार्यों में 157 कार्य प्रस्तावित है। 237 काम प्रगति रत और 89 कार्य पूरे किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *