MP के मंत्रियों की औसत संपत्ति, तीन पर गंभीर आपराधिक प्रकरण !
18 करोड़ रुपये से अधिक है MP के मंत्रियों की औसत संपत्ति, तीन पर गंभीर आपराधिक प्रकरण
अधिकतर मंत्रियों ने अपना व्यवसाय कृषि बताया एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 22 मंत्रियों ने शपथ पत्र में अपना व्यवसाय कृषि बताया है।
31 में से 30 यानी 97 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं।
- एसोसिएशन फार डेमोक्रेटिव रिफार्म्स की रिपोर्ट, 97 प्रतिशत मंत्री करोड़पति
- मंत्रिमंडल में सर्वाधिक संपत्ति वाले मंत्री रतलाम के चेतन्य काश्यप हैं।
- उनकी कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपये है। सबसे कम संपत्ति गौतम टेटवाल की 89.64 लाख रुपये है।
भोपाल : मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों की औसत संपत्ति 18.54 करोड़ रुपये है। 31 में से 30 यानी 97 प्रतिशत मंत्री करोड़पति हैं। मंत्रिमंडल में सर्वाधिक संपत्ति वाले मंत्री रतलाम के चेतन्य काश्यप हैं। उनकी कुल संपत्ति 296 करोड़ रुपये है।
सबसे कम संपत्ति गौतम टेटवाल की 89.64 लाख रुपये है। 12 यानी 39 प्रतिशत मंत्रियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें तीन (10 प्रतिशत) के विरुद्ध गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसमें पांच वर्ष या उससे अधिक सजा के प्रविधान वाले अपराध शामिल हैं। एसोसिएशन फार डिमोक्रेटिव रिफार्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। एडीआर ने विधानसभा चुनाव में नामांकन के दौरान प्रत्याशियों द्वारा दिए गए शपथ पत्रों के विश्लेषण के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की है।
अधिकतर मंत्रियों ने अपना व्यवसाय कृषि बताया एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 22 मंत्रियों ने शपथ पत्र में अपना व्यवसाय कृषि बताया है। कुछ ने कृषि के साथ पशुपालन को भी शामिल किया है।
सबसे धनी मंत्री चेतन्य ‘काश्यप स्वीटनर्स प्रालि.’ में सलाहकार हैं। प्रद्युम्न सिंह तोमर बिजनेसमैन हैं। उम्र की बात करें तो पांच यानी 16 प्रतिशत मंत्रियों की आयु 31 से 50 वर्ष के बीच है। 26 (86 प्रतिशत) की आयु 51 से 70 वर्ष के बीच है।