दिल्ली CM हाउस में स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप …

दिल्ली CM हाउस में स्वाति मालीवाल से मारपीट का आरोप …
केजरीवाल के पीए ने पीटा; पुलिस बोली- सांसद मैडम ने 2 बार फोन कर जानकारी दी
स्वाति मालीवाल 2015 में दिल्ली महिला आयोग की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष बनी थीं। वे राज्यसभा सांसद भी हैं।

AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सोमवार को दिल्ली CM हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मारपीट की। यह दावा भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने किया है।

उन्होंने कहा कि AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ CM केजरीवाल के PA विभव कुमार ने मारपीट की है।

ये घटना CM हाउस में हुई, लेकिन कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। दोपहर 4 बजे तक ना दिल्ली महिला आयोग (DCW), ना AAP ने इस घटना की पुष्टि की।

पुलिस ने कहा- मैडम थाने आई थीं, लेकिन शिकायत नहीं की
डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीना ने बताया, ‘हमें सुबह 9:34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस और SHO ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।’

PCR कॉल के बाद CM हाउस पहुंची दिल्ली पुलिस।
PCR कॉल के बाद CM हाउस पहुंची दिल्ली पुलिस।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, सीएम हाउस से मालीवाल ने पीसीआर कॉल की थी। कॉल के बाद दिल्ली पुलिस सिविल लाइंस स्थित CM हाउस पर पहुंची। हालांकि, मौके पर स्वाति नहीं मिली। जब पुलिस CM हाउस पहुंची तो स्वाति मालीवाल वहां से जा चुकी थीं।’

पुलिस ने कहा- कॉलर ने अपना नाम स्वाति मालीवाल बताया
दिल्ली पुलिस ने कहा कि कॉलर ने अपना नाम AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल बताया। कॉल करने वाली महिला ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री का PA विभव कुमार पीट रहा है। ये कॉल CM हाउस से की गई। प्रोटोकॉल के तहत दिल्ली पुलिस सीएम हाउस के अंदर नहीं जा सकती है। पीसीआर कॉल की सच्चाई क्या है? पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है।

पीसीआर की लॉगशीट। इसमें शिकायत दर्ज की गई।
पीसीआर की लॉगशीट। इसमें शिकायत दर्ज की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा- ये शर्मसार करने वाली बात, पुलिस जांच करे

  • नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, ‘मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में, उनके उकसाने पर, उनके OSD ने स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया है, उनके साथ दुर्व्यव्हार किया है…अगर ये सच है तो भाजपा इसकी निंदा करती है। ये शर्मसार करने वाली बात है और इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है कि अगर उन्हीं की पार्टी की एक महिला सांसद, उन्हीं की मौजूदगी में, उन्हीं के घर पर सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी।’
  • भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने भी ट्वीट कर घटना की जानकारी दी।
  • केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “एक महिला सांसद के ऊपर अगर इस तरह की बात हुई तो AAP के बाकी नेताओं को बोलना चाहिए। देश के जो बाकी बुद्धिजीवी जाग जाते थे, आज उन्हें भी जागकर बोलना चाहिए कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करे… किसने पीटा, किसने पिटवाया, क्या कारण थे? और ये फूट कहां तक जाएगी जब अरविंद केजरीवाल 2 तारीख को फिर जेल जाएंगे।’
  • घटना पर भाजपा प्रवक्ता शाज़िया इल्मी ने केजरीवाल के पीए को ‘दुष्ट’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वह राजधानी में AAP के बारे में तबसे सबकुछ जानती हैं जब वे खुद पार्टी सदस्य थीं। इल्मी ने कहा कि AAP के भीतर गंदगी है और मैं इसके बारे में सब कुछ जानती हूं क्योंकि मैं पहले पार्टी में थी। मैं जानती हूं कि AAP कैसे काम करती है। यह इस तरह की पहली घटना नहीं है।’

मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश को दिल्ली के CM हाउस में पीटा गया था

19 फरवरी 2018 को दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के घर हुई बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश से मारपीट की गई। इस मामले में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों- अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को दोषी ठहराया था। अंशु प्रकाश के साथ केजरीवाल की मौजूदगी में विधायकों ने बदसलूकी और धक्कामुक्की की थी। इसके बाद मुख्य सचिव ने रात में ही उप-राज्यपाल से मिलकर इसकी शिकायत की थी।

ये खबर भी पढ़ें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *