इम्यूनिटी के लिए हानिकारक हैं ये खाद्य पदार्थ ?
इम्यूनिटी के लिए हानिकारक हैं ये खाद्य पदार्थ, आहार विशेषज्ञ से जानें बचाव के उपाय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इम्युनिटी का बनना सतत प्रक्रिया है यानी कि इसके लिए आपको लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। इसमें पौष्टिक आहार की विशेष भूमिका होती है। हालांकि कुछ खाद्य सामग्रियां ऐसी भी हैं जिनका सेवन इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचा सकता है

प्रतिरक्षा प्रणाली से लेकर संपूर्ण शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए तला भुना खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा तली चीजों में एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडेक्ट्स (एजीई) की अधिकता होती है, ये यौगिक स्वाभाविक उच्च तापमान पर चीजों को तलने से उत्पन्न होते हैं।
एक शोध में वैज्ञानिकों की टीम ने बताया कि जो लोग अक्सर फ्रेंच फ्राइज जैसी तली हुई चीजें खाते हैं उनमें अवसाद की समस्या होने का जोखिम अधिक हो सकता है।

अधिक मीठे का सेवन कई रोगों का कारक बन सकता है। ज्यादा मीठी चीजें, चीनी या मीठे पेय जैसे कोल्ड ड्रिंक्स और एडेड शुगर वाली चीजें शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकती हैं। इसके साथ ही ये प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बनाने का काम भी करता है। मीठे के कारण होने वाली हानि पर किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि फ्रुक्टोज (चीनी का तत्व) का अधिक सेवन आंत के माइक्रोबायोटा के लिए नुकसानदायक हो सकता है, साथ ही यह शरीर में इंफ्लामेशन के जोखिमों को भी बढ़ा देता है।

नमक की अधिकता से नुकसान – फोटो : Adobestock
नमक का अधिक मात्रा में सेवन शरीर के लिए साइलेंट किलर की तरह है। आहार में नमक या ऐसी चीजें हैं जिनमें नमक की मात्रा अधिक होती है, शामिल करने से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा दुष्प्रभाव ब्लड प्रेशर बढ़ना है जिसे हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है।
अध्ययनकर्ता बताते हैं, अधिक मात्रा में नमक का सेवन करने से शरीर में इंफ्लामेशन बढ़ने लगता है जिससे इम्युनिटी को नुकसान पहुंचता है। स्वस्थ लोगों को दिन में 1500 मिलीग्राम से अधिक मात्रा में नमक न खाने की सलाह दी जाती है।

शराब को वैज्ञानिक शरीर का दुश्मन मानते हैं। भले ही आप कम मात्रा में शराब का सेवन कर रहे हैं इससे शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। यह आंतों-लिवर को नुकसान पहुंचाता है जो प्रतिरक्षा प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एक अध्ययन की रिपोर्ट के अनुसार शराब आपकी आंत में मौजूद गुड बैक्टीरिया के लिए हानिकारक है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली की एंटीबॉडी बनाने की क्षमता को भी बाधित कर सकता है। लिवर की बीमारियों के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी इसे हानिकारक पाया गया है।
—————-
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।