कोरोना: 5 दिन बाद घर आए डॉक्टर चाय पीकर लौटे, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे सैल्यूट

कोरोना वायरस ने भारत समेत दुनिया के कई देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना वायरस के इस समय में दुनियाभर के डॉक्टर्स अहम भूमिका निभा रहे हैं। कई कई दिनों तक अस्पताल में रुक कर मरीजों का इलाज करना पड़ा रहा है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें लोग एक डॉक्टर की काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

यह डॉक्टर मध्य प्रदेश के सुधीर डेहरिया हैं। भोपाल जिले के सीएमओ डॉ. डेहरिया कोरोना मरीजों के इलाज में लगे हैं और 31 मार्च को पांच दिन बाद वह घर लौटे। परिवार को जोखिम देखते हुए और मरीजों के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए वह घर के बाहर से बीवी-बच्चे से मिले। एक कप चाय पीकर लौट गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स डॉक्टर को सैल्यूट कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फोटो ट्वीट कर डॉ. डेहरिया का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, मिलिए डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के CMHO हैं। सोमवार को वो पांच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए।’

शिवराज ने आगे लिखा कि डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हजारों-लाखों #CoronaWarriors को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है। शिवराज सिंह चौहान के इस ट्वीट को 40 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, तकरीबन आठ हजार रि-ट्वीट किया जा चुका है।

Shivraj Singh Chouhan

@ChouhanShivraj

मिलिये डॉ. सुधीर डेहरिया से, जो भोपाल जिले के CMHO हैं। सोमवार को वो पाँच दिन बाद घर पहुंचे, घर के बाहर बैठ कर चाय पी, घर वालों का हाल चाल लिया और बाहर से ही अस्पताल वापस हो गए।

डॉक्टर डेहरिया और इन जैसे हज़ारों-लाखों को मेरा शत-शत नमन। हमें आप पर गर्व है। 🙏

Twitter पर छबि देखें

Varun@Varroon

A Big Salute to the Dr. Sudhir & all those who are sacrificing their lives/families for Mother India🇮🇳

दुनिया में कोरोना के अब तक कितने मरीज?

दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या आठ लाख के पार पहुंच गई है। अमेरिका में डेढ़ लाख से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हैं। इसके अलावा 40 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना वायरस के चलते जान जा चकी है। भारत में भी कोरोना लगातार पैर पसार रहा है। देश में अब तक 1397 मामले सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *