मध्य प्रदेश

ग्वालियर मेला को बचाने के लिए कैट की जनसभा 18 को

ग्वालियर मेला को बचाने के लिए कैट की जनसभा 18 को

कॉन्फेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा 120 साल पुराने ग्वालियर व्यापार मेले को विकसित करने के लिए व्यापारियों की बैठक माधव मंगल गार्डन में हुई। बैठक की अध्यक्षता ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के पूर्व संचालक पारस जैन ने की। कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने कहा कि ग्वालियर मेला अब 120 साल पुरानी धरोहर को बचाने के लिए व्यापारी एवं आम जनता को एक जन आंदोलन की जरूरत है। इस जन आंदोलन की शुरुआत 18 नवंबर को इंदरगंज चौराहे पर जन सभा के साथ की जाएगी।

बैठक में ऑटोमोबाइल व्यवसायी हरिकांत समाधिया ने कहा कि ऑटोमोबाइल पर मिलने वाली आरटीओ छूट का नोटीफिकेशन अगर नवंबर तक आ जाता है, तो व्यापारियों को दुकानें लगाने में सुविधा होगी। मेला दुकानदार संघ के सचिव महेश मुदगल ने कहा कि मेले के संरक्षण और आधुनिक विकास आवश्यक है। इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायी नवीन महेश्वरी ने मेला प्राधिकरण को गठन की बात की। सभा में सीए निधि अग्रवाल, साधना शांडिल्य, अनुज गुर्जर, मुकेश अग्रवाल, दिलीप पंजवानी, उमेश उप्पल, मुकेश गुप्ता, गोपाल कृष्ण, महेंद्र भदकारिया आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सभा का संचालन महामंत्री विवेक जैन ने किया। आभार प्रदर्शन संभागीय महामंत्री मुकेश जैन द्वारा माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *