आगराउत्तर प्रदेश

आगरा में जिससे हुआ गैंगरेप, वकील ने उसका रेप किया ?

आगरा में जिससे हुआ गैंगरेप, वकील ने उसका रेप किया
कार में बीयर पिलाई; पुलिस को देखते ही छत से कूदा

पुलिस शुक्रवार को आरोपी वकील को पकड़ने उसके घर पहुंची। तभी वह बचने के लिए पड़ोसी की छत से नीचे कूद गया। उसके दोनों पैर टूट गए। पुलिस ने आरोपी वकील को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। घटना की जांच के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज भी लिए हैं।

अब पूरा मामला विस्तार से

औरेया की रहने वाली युवती ने शुक्रवार को एकता थाना पुलिस को बताया- मेरे साथ होटल ताज रॉयल के कमरा नंबर 106 में रेप किया गया। इसका आरोपी अधिवक्ता जितेंद्र सिंह धाकरे उर्फ संतोष सिंह है। मैंने साल 2022 में एत्मादपुर के युवकों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा लिखवाया था।

मैं गुरुवार को मुकदमे की तारीख पर कोर्ट गई थी। इसके बाद आरोपियों के वकील जितेंद्र सिंह ने मुझसे संपर्क किया। उसने कहा- इस मामले में समझौता करा देंगे। मैं भी तारीख से परेशान आ चुकी थी। उसकी बातों में आकर मैं समझौता करने के लिए तैयार हो गई।

पीड़िता बोली- वकील ने रास्ते में बीयर पिलाई

जितेंद्र सिंह ने मुझे अपनी कार में बैठाया। उसने रास्ते में मुझे बीयर पिलाई। मुझे कुबेरपुर लेकर पहुंचा। वहां उसने एक आरोपी से मुलाकात कराई। लेकिन समझौते की बात नहीं बनी। काफी रात हो जाने के कारण वकील ने मुझसे कहा- तुम रात को आगरा में ही रुक जाओ। सुबह दूसरे आरोपियों से बात करके बताता हूं। इस पर मैं रुकने को राजी हो गई।

‘मैंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया’

संतोष सिंह मुझे होटल ताज रॉयल लेकर आया। वहां रूम दिलाया। इसके बाद वहां से चला गया। रात को वह दोबारा से होटल आ गया। उसने मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाया। बोला- केस के संबंध में बात करनी है। इसके बाद खाना भी खाने चलेंगे। मैंने कमरे का दरवाजा खोल दिया।

वकील ने कुछ देर बाद मुझे दबोच लिया। मेरे साथ रेप किया। मैं पानी लेने के बहाने मैं कमरे से बाहर आई। एक जगह छिप गई। संतोष जैसे ही मुझे देखने बाहर आया। मैं भागकर अपने कमरे में चली गई। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। रातभर कमरे में छिपी रही। पुलिस को फोन मिलाया, मगर बात नहीं हो सकी। इस वजह से दूसरे दिन शुक्रवार सुबह थाने आई हूं।

पुलिस देखते ही छत से कूदा वकील

पीड़िता की एफआईआर दर्ज करने के बाद एकता थाना पुलिस शुक्रवार को वकील को पकड़ने पहले दीवानी पहुंची। वहां से पता चला कि वो घर पर है। शाम को ट्रांसयमुना के जी ब्लाक में आरोपी वकील के घर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पड़ोसी की छत से कूदकर भागने का प्रयास किया। इस वजह से उसके दोनों पैर जख्मी हो गए। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शिल्पग्राम के पास स्थित होटल ताज रॉयल का रिकार्ड और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने बताया- होटल के रजिस्टर में वकील के नाम की एंट्री है। सीसीटीवी में वह होटल में आया था। इस बात के भी सबूत हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।

आरोपी अधिवक्ता का भाई पहले लुटेरी दुल्हन मामले में जेल जा चुका है।
आरोपी अधिवक्ता का भाई पहले लुटेरी दुल्हन मामले में जेल जा चुका है।

जेल गया था वकील का भाई

पुलिस को छानबीन में पता चला- आरोपित जितेंद्र सिंह का भाई जेपी धाकरे पिछले दिनों लुटेरी दुल्हन प्रकरण में एत्मादुद्दौला थाने से जेल गया था। उसने क्षेत्र की रहने वाले एक युवक से पैसे लेकर लुटेरी दुल्हन से शादी कराई थी। पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया था। सुहागरात से पहले ही दुल्हन फरार हो गई थी। पुलिस ने दुल्हन के फर्जी रिश्तेदारों को भी जेल भेजा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *