दिल्लीबिहार

बिहार विधानसभा …चुनावी प्रचार पर लगा विराम, अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

Bihar Election: चुनावी प्रचार पर लगा विराम, अब दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर होगी वोटिंग

 बिहार में चुनावी प्रचार पर विराम लग चुका है। दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। आज चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों अपनी पूरी ताकत लगा दी। मतदान में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हो, इसके लिए चार लाख से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। 

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी सियासी दलों के चुनावी प्रचार अभियान पर पांच बजते ही विराम लग गया। अब मतदान दो दिन बाद यानी 11 नवंबर को होगा। आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन रहा। दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए 45339 मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। इनमें से 4109 बूथों को संवेदनशील बनाया गया है। इसमें 4003 अतिसंविदनशील बूथ घोषित हैं। यहां पर चार बजे तक मतदान होगा।

इन विधानसभा में शाम चार बजे तक वोटिंग
कटोरिया, बेलहर, चैनपुर, चेनारी, गोह, नवीनगर, कुटुंबा, औरंगाबाद, रफीगंज, गुरुआ, शेरघाटी, इमामगंज, बाराचट्टी के (36 बूथ), बोधगया (200 बूथ), रजौली, गोविंदपुर, सिकंदरा, जमुई, झाझा, चकाई विधानसभा में बनाए गए बूथों पर शाम चार बजे मतदान होगा। वहीं बोधगया में 106 बूथों पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इन बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। 

जानिए, दूसरे चरण में कितने मतदाता
दूसरे चरण के मतदान में 1302 प्रत्याशी चुनावी मैदान हैं। इनमें 1165 पुरुष उम्मीदवार, 136 महिला उम्मीदवार और एक थर्ड जेंड हैं। वहीं तीन करोड़ 70 लाख मतदाता दूसरे चरण में मतदान करेंगे। एक करोड़ 95 लाख पुरुष वोटर हैं। एक करोड़ 74 लाख महिला वोटर हैं। चार लाख चार हजार दिव्यांग वोटर हैं। 63373 सर्विस वोटर हैं। 943 थर्ड जेंडर हैं। 43 एनआरआई हैं। वहीं 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या सात लाख 69 हजार 356 है। 

तैयारियां पहले चरण से भी ज़्यादा कड़ी हैं-डीजीपी
बिहार डीजीपी विनय कुमार ने कहा, “दूसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पहले चरण से भी ज़्यादा कड़ी हैं। जिन ज़िलों में मतदान होगा, उनमें से कुछ अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित हैं, जैसे भारत-नेपाल सीमा से लगे सात ज़िले। अंतरराज्यीय सीमा से लगे ज़िलों में भी चुनाव हो रहे हैं। इन राज्यों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और इन राज्यों के डीजीपी से बातचीत भी हो चुकी है।

‘1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं’
सुरक्षा इंतजामों की जानकारी देते हुए डीजीपी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सीमा कल सील कर दी गई थी। अंतरराज्यीय सीमा आज सील कर दी जाएगी। सीमावर्ती राज्यों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं और संयुक्त जांच होगी। इस चरण में 1,650 कंपनियां तैनात की जा रही हैं। इसके अलावा, जिन ज़िलों में चुनाव होने हैं, वहां राज्य पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी तैयारियां चल रही हैं। अश्वारोही दस्ता भी तैनात किया गया है…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *