दिल्ली से चार लोगों को पुलिस ने उठाया,….लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद !
दिल्ली से चार लोगों को पुलिस ने उठाया, अब NIA करेगी जांच! लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद
Delhi Lal Qila Blast News: दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक i20 कार में हुए जोरदार विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाके की तीव्रता इतनी थी कि आसपास की 6-10 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में कम से कम 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 से अधिक घायल हुए हैं। यहां पढ़िए पल-पल के अपडेट्स…

धमाके से दहली दिल्ली….
दिल्ली में हुआ फिदायीन हमला: पुलिस
दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच से पता चलता है कि लाल किले में हुआ कार विस्फोट एक ‘फिदायीन’ (आत्मघाती) हमला हो सकता है। जांच से संदिग्ध के मकसद का पता चलता है। जैसे ही उसे पता चला कि फरीदाबाद मॉड्यूल का भंडाफोड़ हो गया है, उसने आत्मघाती हमले की योजना बना ली। सभी संबंधित एजेंसियां विस्फोट के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर काम कर रही हैं।

फरीदाबाद में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, 800 पुलिसकर्मी तैनात
दिल्ली में हुए धमाके के बाद फरीदाबाद में आज सुबह से धौज थाना इलाके में पुलिस बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला रही है। 800 पुलिसकर्मी अल फलाह यूनिवर्सिटी के आस-पास के इलाके में चेकिंग कर रहे हैं।