बिहार

जेल में बंद अनंत सिंह के मोकामा में जश्न का माहौल

Bihar Election Results 2025: सबसे पहले नामांकन, सबसे पहले जीत, जेल में बंद अनंत सिंह के मोकामा में जश्न का माहौल
बिहार चुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. राज्य में एनडीए पूर्ण बहुमत के साथ लौटी है. मोकाम में अनंत सिंह का डंका बजा है. चुनाव से ठीक पहले जेल जाने के बाद भी अनंत सिंह ने करीब 29 हजार वोटों से जीत हासिल कर यह बता दिया है कि मोकामा के छोटे सरकार वही हैं.

Bihar Election Results 2025: सबसे पहले नामांकन, सबसे पहले जीत, जेल में बंद अनंत सिंह के मोकामा में जश्न का माहौल

मोकामा में अनंत सिंह ने बंपर वोटों से जीत दर्ज की है

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बंपर जीत मिल रही है. अभी तक के आए नतीजों में एनडीए को 200-201 सीटें मिल रही हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली मोकामा की विधानसभा सीट पर एक बार फिर से अनंत सिंह का परचम लहराया है. दुलारचंद यादव हत्याकांड में जेल में रहने के बाद भी अनंत सिंह करीब 29 हजार वोटों से जीते हैं.

वीणा देवी दूसरे नंबर परमोकामा सीट के चुनाव पर नजर डाले तो आरजेडी ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को मैदान में उतारा था जबकि प्रशांत किशोर की जन सुराज ने प्रियदर्शी पीयूष को उम्मीदवार बनाया था. चुनाव में अनंत सिंह की आंधी ने बाकी उम्मीदवारों को उड़ा दिया है. जेल जाते समय अनंत सिंह ने कहा था कि अब चुनाव मोकामा की जनता लड़ेगी. अब जनता उनकी उम्मीदों पर खरी भी उतरी है और बता दिया है कि मोकामा में छोटे सरकार ही उनका सब कुछ हैं.

चुनाव भर सियासत के केंद्र में रहे अनंत सिंहबिहार की सियासत में अनंत सिंह का अंदाज किसी से छिपा नहीं है, जो बोलते हैं सबके सामने बोलते हैं और जो चाहते हैं उसे करते भी हैं. यही वजह रही है कि इस बार के चुनाव में अनंत सिंह राजनीति के केंद्र में रहे. चुनाव ऐलान के बाद जब नामांकन का दौर शुरू हुआ था तब भी अनंत सिंह सबसे आगे थे. जेडीयू की ओर से उन्होंने सबसे पहले नामांकन किया था और अब जीत भी पहले ही मिली है.

 

मतगणना से पहले ही शुरू हो गई थी जश्न की तैयारीअनंत सिंह की सियासत का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मतगणना से कई दिन पहले ही मोकामा में छोटे सरकार की जीत के बाद होने वाली जश्न तैयारी शुरू हो गई थी. अनंत सिंह ने मोकामा में करीब 50 हजार लोगों के लिए भोजन और पकवान की व्यवस्था की जा रही थी. जीत की खबर मिलते हैं उनके आवास पर लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है. भोज देर रात तक चलता रहेगा. भोज में कई तरह की सब्जियां, दाल, पुलाव और मिठाइयां शामिल हैं.

मोकामा में जश्न का माहौल, अनंत सिंह घर पर भोजमोकामा में जश्न की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें उनके आवास पर हलवाई खाना बनाने में लगे हुए हैं. काउंटिंग शुरू होने के बाद से ही आवास पर ढोल नगाड़े बजने शुरू हो गई थे. अनंत सिंह के समर्थक सुबह से ही आवास पर डेरा डाले हुए हैं. जीत के साथ ही अब उनको इंतजार है तो केवल अपने नेता की, जो फिलहाल बेऊर जेल में बंद हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *