ग्वालियर-झांसी हाईवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी, पांच की मौत
झांसी की तरफ से ग्वालियर जा रही फॉच्यूनर कार रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में जा भिड़ी। हादसे में कार में सवार पांच युवकों की मौत हो गई।
तेज रफ्तार फॉच्यूनर के परखच्चे उड़े ….
ग्वालियर में हुए एक भीषण सड़क हादसे में फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना सिरोल थाना क्षेत्र के ग्वालियर-झांसी हाईवे NH-44 पर हुई।
जानकारी के अनुसार फॉर्च्यूनर कार झांसी की ओर से ग्वालियर आ रही थी। इसी दौरान हाईवे पर खड़ी रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर पीछे से घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक सभी युवक ग्वालियर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।