दिल्ली

येदियुरप्पा को स्पेशल कोर्ट ने 2 दिसंबर को तलब किया, बाल यौन शोषण का मामला

येदियुरप्पा को स्पेशल कोर्ट ने 2 दिसंबर को तलब किया, बाल यौन शोषण का मामला

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को स्पेशल कोर्ट ने उन्हें बाल यौन शोषण मामले में 2 दिसंबर को तलब किया है। पीड़िता की मां की शिकायत के अनुसार, येदियुरप्पा ने पिछले साल फरवरी में बेंगलुरु स्थित अपने आवास पर एक बैठक के दौरान उनकी 17 वर्षीय बेटी का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया था।

पिछले हफ्ते, कर्नाटक हाईकोर्ट ने येदियुरप्पा के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) एक्ट के तहत दर्ज मामला रद्द करने से इनकार कर दिया था और येदियुरप्पा को समन जारी करने वाले निचली कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *