सांसें कब होंगी साफ ….इन चार जगहों पर फेल हो रही कोशिश!
सांसें कब होंगी साफ: MCD ने लगाया पूरा जोर… बावजूद जहरीली है दिल्ली की हवा; इन चार जगहों पर फेल हो रही कोशिश
एमसीडी के अनुसार, उसके पास 6,130 किमी सड़कें हैं जिन पर धूल रोज जमा होती है और यही दिल्ली के प्रदूषण का सबसे बड़ा हिस्सा बनती है। उसने 52 मेकेनिकल रोड स्वीपर्स लगा रखे हैं, 150 टन तक धूल रोज उठाई जा रही है, 167 वॉटर स्प्रिंकलर और 28 मोबाइल एंटी स्मॉग गन भी तैनात हैं। ग्रेप के समय इन मशीनों का ऑपरेशन समय भी बढ़ा दिया गया। लेकिन हवा में धूलकणों की मात्रा कम नहीं हुई।

