उत्तर प्रदेशक्राइमबुलंद शहर

तमंचा पकड़ने आए दारोगा ने खुद ही बना डाली स्क्रिप्ट, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

‘बोलना- साहब गलती हो गई माफ कर दो…’

तमंचा पकड़ने आए दारोगा ने खुद ही बना डाली स्क्रिप्ट, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

बुलंदशहर में एक पत्नी ने अपने पति पर बात-बात पर तमंचा दिखाकर धमकाने का आरोप लगया. जब पुलिस वहां पहुंची तो वीडियो बनाने लगी. दारोगा महिला से बोला- हम तुमसे नाम पूछेंगे. तुम नाम बताना. फिर पति से दारोगा बोला- पत्नी के नाम बताने के बाद तुम कहना कि साहब मुझसे गलती हो गई. फिलहाल इस मामले में संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है.

'बोलना- साहब गलती हो गई माफ कर दो...', तमंचा पकड़ने आए दारोगा ने खुद ही बना डाली स्क्रिप्ट, वीडियो वायरल होते ही एक्शन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो.

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में खुर्जा पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पुलिस कर्मियों पर एक व्यक्ति की जेब में तमंचा और कारतूस रखने का आरोप लगा है. यह घटना एक पति और पत्नी के विवाद के दौरान सामने आई है.

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो खुर्जा नगर क्षेत्र के नवदुर्गा मंदिर इलाके का बताया जा रहा है. यहां 3 नवंबर को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. पत्नी ने आरोप लगाया था कि पति उसे बात-बात पर तमंचा दिखाकर धमकाता था और मारपीट करता था. परेशान होकर महिला ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया.

वायरल वीडियो में पुलिस कर्मियों पर महिला के पति की जेब में तमंचा और कारतूस रखने का आरोप लगा है. वीडियो में एक पुलिसकर्मी कथित तौर पर यह कहते हुए दिखा कि अब हम दोबारा आएंगे और तुम्हारा नाम पूछेंगे. तब थोड़ी तेज आवाज में अपना नाम बताना. फिर बताना कि मेरा पति तमंचा लेकर घूम रहा है. समझ गई कि नहीं? इसके अलावा कोई बकवास मत करना. फिर दरोगा आरोपी पति को समझाता दिखा. कहने लगा- तुम पत्नी के बाद कहना कि साहब गलती हो गई माफ कर दो. अब नहीं करूंगा. हम तुम्हारी तलाशी लेंगे तुम्हारी जेब में तमंचा कारतूस मिलेगा तो हम तुम्हें पकड़ लेंगे.

इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी वीडियो शूट करता हुआ नजर आया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बुलंदशहर एसएसपी दिनेश कुमार ने पुलिस की फजीहत होते देख संबंधित दरोगा मनीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है.

पीड़ित महिला का आरोप

वहीं, पीड़ित महिला पूजा सोलंकी ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था. बताया कि 3 नवंबर को भी उसके पति ने अत्यधिक शराब पी और उसके साथ मारपीट की. साथ ही उसकी कनपटी पर तमंचा भी रख दिया. पूजा सोलंकी के अनुसार वह तमंचा उसके पति का ही है, जिससे वह लगातार उसे धमकाता रहता है. घटना के बाद से पूजा सोलंकी अब अपने मायके में ही रह रही है.

Add A Heading

पीड़त महिला.

दारोगा पर लिया गया एक्शन

एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डायल 112 को पति-पत्नी के झगड़े की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने BNS की धारा के तहत तमंचा बरामद करने का एक वीडियो बनाया. वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल इस मामले में संबंधित दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे लाइन हाजिर कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *