मध्य प्रदेश

एमपी-सीहोर की VIT यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने फिर आग लगाई !

एमपी-सीहोर की VIT यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स ने फिर आग लगाई
कैम्पस छोड़कर जा रहे छात्र; रात में 4 हजार स्टूडेंट्स ने बस-कारें फूंकीं
यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सुबह दोबारा आग लगा दी।

मध्य प्रदेश में सीहोर की वीआईटी यूनिवर्सिटी में छात्रों का उग्र प्रदर्शन बुधवार को भी जारी है। यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग में कुछ छात्रों ने सुबह फिर आग लगा दी। हालात बिगड़ते देख कैंपस में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात की गई है।

छात्रों का आरोप है कि यूनवर्सिटी में भोजन और पानी की खराब गुणवत्ता के कारण उनके कई साथियों को पीलिया हो गया है। 100 छात्र आष्टा, सीहोर और भोपाल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। उनका दावा है कि कुछ की मौत भी हुई है। उन्होंने जब विरोध में आवाज उठाई तो गार्ड ने उनके साथ मारपीट कर दी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

मारपीट की घटना के बाद मंगलवार रात 4 हजार छात्रों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में बस और कारों में आग लगा दी। हालात बिगड़ने पर 5 थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 30 नवंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके बाद स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी छोड़कर जा रहे हैं।

वीआईटी भोपाल यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार केके नायर ने वीडियो जारी कर कहा –

QuoteImage

विश्वविद्यालय में पीलिया (जॉन्डिस) से मौतों की अफवाहें पूरी तरह निराधार और गलत हैं। किसी भी छात्र की मौत नहीं हुई है। इस तरह की खबरें भ्रामक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *