भोपाल। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति अच्छी रहनी चाहिए। लगातार निगरानी करें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। प्रदेश में नागरिकों का सामान्य जन-जीवन सुनिश्चित करने के लिए सभी तरह के अपराधों पर पूर्ण नियंत्रण की कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुरुवार दिए रात कानूनी व्यवस्था की स्थिति को लेकर कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को वीडियो कांफ्रेंस में दिए।

उन्होंने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था की अच्छी एवं आदर्श स्थिति रहे, यह कलेक्टर- एसपी सुनिश्चित करें। अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता हो। पुलिस की नियमित गश्त होना चाहिए।